(ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे)
शुभरंग? पीला,
शुभ? अंक 3,
शुभ घातु? सोना,
शुभरत्न? पुखराज,
शुभदिन? गुरुवार,
ईष्ट? सत्यनारायण का व्रत व पूजन से
लाभ होगा,
शुभमास? चैत्र, मार्गशीर्ष, माघ, फाल्गुन,
मध्यममास? वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़,
अशुभमास? श्रावण, भाद्रपद,
शुभ तारीख? 3, 12, 30,
आश्विन, कार्तिक व पौष ।
मित्र राशि? मेष, सिंह,
शत्रु राशि? कर्क, वृश्चिक, मीन,
व्यक्तित्व? गुणग्राही प्रवृत्ति, अध्ययन प्रिय,
सकारात्मक तथ्य? बुद्धिमान, तर्कवादी, दृढ निश्चयी, लक्ष्यपटु,
नकारात्मक तथ्य? अति – धूर्तता, अव्यवहारिक,
धनु राशि के जातक काफी उदार, आदर्शवादी और मजाकिया प्रवृत्ति के तथा खुले माहौल में रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी आजादी में व्यवधान सहन नहीं होता। ये तीव्र जिज्ञासा से भरे और भ्रमण के शौकीन होते हैं लेकिन चिपकू लोगों को नापसंद करते हैं। अगर किसी के साथ उनकी सही ट्यूननिंग बैठ जाए तो ये बहुत वफादार, भरोसेमंद और समर्पित साबित होते हैं तथा जीवन एवं संस्कृति की विविधता का आनंद लेना बेहद पसंद करते हैं। इस राशि के जातक बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने लिए पहले से ज्यादा बड़े लक्ष्य तय करने में इनका विश्वास होता है। कभी-कभी उत्साह में आकर ये कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिनके परिणाम अच्छे नहीं होते और कभी-कभी इनमें असुरक्षा की भावना भी आ जाती है। अपनी मित्र मंडली के बीच ये खासे लोकप्रिय एवं चर्चित होते हैं। इनकी दोस्ती कई प्रभावशाली लोगों से भी रहती है। हालांकि, इनके दुश्मन और ईर्ष्या करने वाले भी काफी होते हैं लेकिन इन्हें अधिक नुक्सान नहीं पहुंचा पाते।
इस राशि के जातक किसी एक रिश्ते में पड़ कर बोर होने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि किसी एक इंसान के साथ रिश्ता कायम करके उनकी जिंदगी एक ढर्रे पर चल कर बोरियत से भर जाएगी।
धनु राशि वाले लड़के सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होते हैं और अपने साथी को भी प्रेरणा देते हैं। जिंदगी की हर परेशानी का जवाब ये अपनी दिलकश मुस्कान से देते हैं। यह भी कहा जाता है कि धनु राशि वाले काफी खुले विचारों के होते हैं। जीवन के अर्थ को अच्छी तरह समझते हैं। दूसरों के बारे में जानने की कोशिश हमेशा करते रहते हैं।
ये रोमांचप्रिय, निडर व आत्मविश्वासी, अत्यधिक महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं लेकिन स्पष्टवादिता के कारण दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचा देते हैं। इनके अनुसार जो इनके द्वारा परखा हुआ है वही सत्य है अत: इनके मित्र कम होते हैं। ये धार्मिक विचारधारा से दूर होते हैं।
धनु राशि के लड़के मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनके बाल भूरे और आंखें बड़ी होती हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है। इन्हें मेकअप करने वाली लड़कियां पसंद होती हैं तथा भूरा और पीला रंग प्रिय होता है। अपनी पढ़ाई और करियर के कारण अपने जीवन साथी और विवाहित जीवन की उपेक्षा कर देते हैं।
धनु राशि की लड़कियां लम्बे कदमों से चलने वाली होती हैं। ये आसानी से किसी के साथ दोस्ती नहीं करतीं। ये अच्छी श्रोता होती हैं और इन्हें खुले और ईमानदारीपूर्ण व्यवहार के व्यक्ति पसंद आते हैं। इनके जीवन में भौतिक सुखों की महत्ता रहती है। सामान्यत: सुखी और सम्पन्न जीवन व्यतीत करती हैं।
स्वास्थ्य? इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं रहेगी। दाँतों में दर्द होने की सम्भावना बन रही है। भोजन में वसा और प्रोटीन ज्यादा होने के कारण आपको समस्या होगी। यदि आपको कोई पुरानी चोट लगी हुयी है तो वो ठीक हो जायेगी। गुरु आपके छठे भाव में स्थित रहेंगे जिसके कारण आपका दवाइयों पर धन खर्च होगा। अचानक बीमार होने के योग बन रहे हैं। मई महीने के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जुलाई से सितम्बर के बीच किसी सर्जरी का सामना करना पड़ सकता है।
आर्थिक स्थिति? इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु के छठे भाव में होने से आपको कानूनी मामलों पर भी धन खर्च करना पड़ेगा। लोन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। यदि आप कोई दूसरा व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त निवेश की मदद मिल सकती है। आप दूसरों की मदद करने का भी भरसक प्रयास करेंगे। मार्च के बाद शनि की ढैया आपको बड़े निवेश में सावधानी रखने के संकेत दे रही है। कानूनी मामलों में वाद-विवाद में आपको बचना चाहिये। भावुकता में आकर किसी को बड़ी धन राशि उधार में न दें। वर्ष के अन्तिम दो महीने में आपको धन के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक? वर्ष के शुरुआती भाग में आप घर से कुछ दूर रह सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। जिसके कारण आपके ऊपर थोड़ा दबाव रहेगा। लेकिन फिर भी आप परिवार पर काफी ध्यान देंगे। इससे आपकी सामाजिक छवि में सुधार होगा। जून से अगस्त महीने के बीच आपको गृहकलह का सामना करना पड़ सकता है। सम्पत्ति के मामलों को लेकर रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। अजनबी लोगों पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें। सितम्बर मास के दौरान घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
प्रणय जीवन? इस वर्ष वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक लगी ही रहेगी। यात्राओं के दौरान अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकते हैं। जिन लोगों का वैवाहिक जीवन खराब चल रहा है उन्हें जनवरी से अप्रैल के बीच थोड़ा सावधानी रखनी चाहिये। मई के बाद प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक सम्बन्धों में परिणित कर सकते हैं। अपनी वाणी में अहंकार भाव न आने दें। इससे आपके प्रेम सम्बन्ध भी प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन आप प्रेमी जन का साथ अवश्य देंगे। अन्तिम तिमाही में वैवाहिक जीवन की बाधाओं का निवारण होगा।
शिक्षा और करियर ? इस वर्ष आपको काफी उतार-चढाव का सामना करना पड़ेगा। वर्ष की शुरुआत में आपको जॉब में बदलाव के अवसर मिलेंगे। किन्तु शिक्षार्थियों के लिये मई तक का समय कुछ खास नहीं है। लम्बे समय से अटके हुये प्रमोशन के मामले फरवरी-मार्च में हल हो सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो जुलाई से सितम्बर के बीच में कोई नया काम न करें। आपको इस वर्ष लालच से बचना चाहिये। पत्रकारिता और IT क्षेत्र की शिक्षा में शानदार लाभ और करियर के बेहतरीन विकल्प प्राप्त होंगे। राहु की उत्तम स्थिति से सोशल मीडिया के माध्यम से आपको व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेगा।
उपाय (1)? प्रत्येक गुरुवार को घी का दीपक जलायें। हनुमान चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।
उपाय? (2) प्रत्येक बृहस्पतिवार का व्रत रखकर एक समय मिष्ठान्न के साथ भोजन करें।
? (3) जन्मदिन को जन्मदिन की पूजा करवाकर, भगवान् सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें तथा ब्राह्मण को भोजन करवाकर वस्त्र, फल, धर्मग्रन्थ सहित दान करें।
? (4) लगातार 16 बृहस्पतिवार छोटी कन्याओं / बालकों को केले बाँटना शुभ रहेगा।
? (5) प्रत्येक सोमवार को शिव जी के मन्दिर में जाकर उन्हें नारियल अर्पित करें और दूध से अभिषेक करें।
〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️





















