फॉलो करें

सन् 2025 में मकर राशि का वैदिक राशिफल

496 Views
मकर CAPRICORN
(भो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गि)

शुभरंग? जामुनी व काला,
शुभ अंक? 8,
शुभधातु? लोहा,
शुभरत्न? नीलम,
शुभवार? शनिवार, शनिवार का व्रत
ईष्ट? हनुमान।
हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा,
शुभ तारीख? 8, 17, 26,
शुभमास? चैत्र, आषाढ़, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, फाल्गुन,
मध्यमास? वैशाख व ज्येष्ठ,
अशुभमास? श्रावण, पौष व माघ ।
मित्र राशि? कुम्भ, शत्रु राशि सिंह,
व्यक्तित्व? परोपकारी, दयालु, प्रशासक,
सकारात्मक तथ्य? व्यावहारिक, धरातल पर चलने वाला, कठोर परिश्रमी,

स्वभाववश गर्म प्रवृत्ति की राशि । आत्मविश्वास काफी रहता है। विचारों में आवेश क्रोध रहता है। स्वयं के निर्णय कार्यप्रणाली भिन्न होती है। काफी समझदारी शुरू में रखते हैं। सहजता से किसी से विवाद, टकराहट नहीं लेते। दूसरों को अधिकतर इसी का विरोध बना रहता है। कौन-सा कार्य, निर्णय कैसे, कब करना इसका बखूबी अंदाज हमेशा रहता है। किन्हीं मामलों में दूसरे  स्वार्थवश आपसे मैत्री रखते हैं। जीवन में भावना, भावुकता में धोखा, अविश्वास मिलता है। स्वयं की गलती का अहसास करते हैं। पश्चाताप कर लेते हैं। मन ही मन में परेशान भी होते हैं। दूसरों की गलती में उसे क्षमा करना मानसिकता में असंभव रह पाना है। योजनाओं में कार्यकुशलता, कर्तव्यपरायणता, समझदारी रखते हैं। एकदम से नई स्थिति, विचारों को आत्मसात नहीं करते।

आपको समझना आसान नहीं रहता। स्वयं की व्यवहार कुशलता श्रेष्ठ रखते हैं। दूसरों से उतनी अच्छाई नहीं मिलती। सभी मामलों में भागदौड़, परिश्रम काफी करना होता है। एक न एक तकलीफ बनी रहती है। पारिवारिक मामले, भावनात्मक प्रेम-प्रसंग में समझौते से कष्ट होता है। वैचारिक तनाव, घबराहट कामकाज अनुकूल होने के बाद भी बनी रहती है। स्वयं के प्रभाव-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हैं। परिवार के प्रति जवाबदारी अपना कर्तव्य रहता है। शांति को प्राथमिकता देते हैं जिस कारण सभी की बात सुनते हैं। सबको महत्व देते हैं स्वयं कष्ट- परिश्रम उठाते हैं। दूसरों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वास्तविकता सत्यता कठोरता संघर्ष को सहजता से स्वीकार करते हैं।

ये जातक मितव्‍ययी, नीतिज्ञ, विवेक बुद्धियुक्‍त, विचारशील, व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। इनमें विशिष्‍ट संगठन क्षमता होती है। असाधारण सहनशीलता, धैर्य और स्थिर प्रवृत्ति इन्‍हें बड़ा संगठन खड़ा करने में मदद करती है। इन लोगों को उपहास से हमेशा भय लगा रहता है। इस कारण समूह में बोल नहीं पाते। ऐसे में लोग समझते हैं कि ये लोग अंतर्मुखी हैं। इस राशि का स्‍वामी शनि है। शनि अच्‍छा होने पर ये लोग ईमानदार, सजग और विश्‍वसनीय होते हैं और शनि खराब होने पर ठीक उल्‍टा होता है। इन्‍हें एक साथी हमेशा साथ में चाहिए। तब इनका कार्य अधिक उत्‍तम होता है। इन जातकों में अहंकार, निराशावाद, अत्‍यधिक परिश्रम की कमियां होती हैं। इन्‍हें चिंतन पक्षाघात (एनालिसिस पैरालिसिस) की समस्‍या होती है। जातकों को सजग रहकर इन समस्‍याओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ये लोग अपने परिजनों से प्रेम करते हैं लेकिन उसका प्रदर्शन नहीं करते। इसलिए परिवार के लोग, यहां तक कि इनकी संतान भी ही समझती है कि उनके पिता उन पर ध्‍यान नहीं देते। एक बात है जो इनके व्‍यवहार के विपरीत होती है वह यह कि जहां समूह में एक भी बाहर का व्‍यक्ति हो तो ये लोग चुप्‍पी मार जाते हैं, लेकिन यदि परिवार के लोग या सभी निकट के परिचित लोग हो तों परिहास की हल्‍की फुल्‍की ऐसी बातें करते हैं कि सभा में उपस्थित सभी लोगों का हंसते हंसते बुरा हाल हो जाता है।

लम्‍बे और पतले मकर लग्‍न अथवा राशि के जातकों को एक बारगी देखने पर यकीन नहीं होता कि ये लोग बड़े समूह या संगठन का सफल संचालन कर रहे हैं। बचपन में इन्‍हें देखें तो लगता है पता नहीं कब बड़े होंगे और कब अपने पैरों पर खड़े होंगे। पर, किशोरावस्‍था में अचानक तेजी से बढ़ते हैं और इतना विकास करते हैं कि अचानक युवा दिखाई देने लगते हैं। यह अवस्‍था भी इतने अधिक लम्‍बे समय तक रहती है कि साथ के युवक अधेड़ दिखने लगते हैं और इन पर जैसे अवस्‍था का असर ही दिखाई नहीं देता। यह त्‍याग और बलिदान की राशि है।

स्वास्थ्य? वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लम्बे समय से किसी बीमारी का इलाज ले रहे हैं तो उसके इलाज में जनवरी से अप्रैल के बीच काफी लाभ होगा। शनि की तीसरी दॄष्टि आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बुरा असर डालेगी। जिसके कारण ज्यादा नशा करने वाले लोगों को फेफड़ों में गम्भीर समस्या हो सकती है। अप्रैल महीने के बाद शराब और माँसाहार से आपको बचना चाहिये। जुलाई से सितम्बर के बीच एसीडिटी की ज्यादा समस्या होने की आशंका है। काम को लेकर तनाव हो तो आराम अवश्य करें।

आर्थिक स्थिति? वर्ष की शुरुआत आपके लिये आर्थिक दृष्टि से अच्छी रहेगी। नये प्रोजेक्ट्स के माध्यम से धन लाभ होगा। आप अपनी बचत को लेकर काफी सचेत रहेंगे। फिर भी शनि के द्वितीय भाव में गोचर होने से आपको म्युचुअल फण्ड और इंश्योरेंस के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। अप्रैल से जून तीन महीने ठीकठाक रहेंगे। वर्ष के उत्तरार्ध में आप सम्पत्ति में निवेश का विचार बना सकते हैं। मई माह में आपके दूसरे भाव में गोचर करने वाला राहु आपको गलत मार्गों से धन कमाने की प्रेरणा दे सकता है, जो की आपके लिये काफी घातक हो सकता है।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक? वर्ष के शुरुआती महीने आपके लिये शुभ रहेंगे। दूसरे भाव में गुरु की दृष्टि के कारण कुटुम्ब में सब कुशल रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मई के बाद परिवार में कुछ बँटवारे जैसी बातें हो सकती है। आपकी बातों को लोग बढ़ा-चढा़कर पेश करेंगे। परिवार में आपके विरुद्ध बहुत सारी बातें होती रहेंगी। विवाह योग्य सन्तान के विवाह को लेकर तनाव हो सकता है। लेकिन इस वर्ष आपके सामाजिक सम्पर्क भी काफी मजबूत रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अगस्त से दिसम्बर के बीच परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

प्रणय जीवन? वर्ष की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपसी सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। मई महीने में किसी कारणवश प्रेम सम्बन्धों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको सत्यनिष्ठ रहने की आवश्यकता है। राहु आपसे मिथ्या और कटु सम्भाषण करवा सकता है, जो कि निजी सम्बन्धों के लिये बिल्कुल अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास अवश्य करें। अविवाहित लड़कियों को इस वर्ष नये सम्बन्धों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। जनवरी से अप्रैल के बीच का समय नि:सन्तान दम्पतियों के लिये एक अवसर की तरह है। आप व्यापार और कार्यक्षेत्र में भी जीवनसाथी की सलाह ले सकते हैं। जिससे आपको काफी लाभ होगा। जुलाई एवं अगस्त का महीना वैवाहिक सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं रहेगा। वर्षान्त में वैवाहिक परेशानियाँ दूर होने की सम्भावना है।

शिक्षा और करियर? वर्ष का शुरुआती भाग पढ़ाई के लिये काफी अच्छा रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा को लेकर गम्भीर हैं तो मार्च तक समय बेहतरीन रहने वाला है। परीक्षाओं में उत्तम परिणाम मिलने से बड़े प्रतिष्ठित संस्थानो में प्रवेश मिल सकता है। बॉस आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। 18 मई के बाद गुरु के मिथुन राशि में गोचर के परिणाम स्वरूप विदेश से जॉब के अवसर मिल सकते है। ऐसा भी सम्भव है कि आप विदेश में बस जायें। कार्यक्षेत्र में आपको शानदार उपलब्धियाँ मिल सकती है। कानूनी शिक्षा ले रहे जातकों को कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। सितम्बर से दिसम्बर के बीच का समय करियर में प्रयोग करने के लिये ठीक नहीं है।

उपाय (1)? प्रत्येक गुरुवार गाय को हल्दी युक्त रोटी खिलायें।

उपाय? (2) वर्षभर शनिवार को सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर बीज मन्त्र पढ़ते हुए सायंकाल शनि मन्दिर में तेल चढ़ाएँ। बीज मन्त्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः ।’

? (3) प्रत्येक शनिवार काले वर्ण की गाय को चारा एवं चपातियाँ खिलाना शुभ होगा।

? (4) ‘शनि वज्रपञ्जर कवच’ या ‘शनि स्तोत्र’ का पाठ हर शनिवार करें।

? (5) गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल