फॉलो करें

साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ असम प्रदेश इकाई का पुनर्गठन संपन्न

201 Views
शिलचर, 23 जुलाई  । साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ के असम इकाई ने रविवार को एक बैठक कर समिति का पुनर्गठन किया। शिलचर प्रेस क्लब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ‘स्वस्तिका’ ने की। महासचिव श्रीमती मधु पारख ने प्रदेश इकाई द्वारा अब तक विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति तथा समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के सहमति से पुरानी समिति को भंग कर पुनर्गठन किया गया। गहन चर्चा पश्चात सर्वसम्मति से सीमा सिंह ‘स्वस्तिका’ को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष और श्रीमती मधु पारख को महासचिव पद के लिए पुनः चुना गया। सदस्यों की राय थी इन दोनों के नेतृत्व में समिति की गतिविधियों में तेजी आया है। गत वर्ष भव्य हिंदी दिवस का आयोजन के अलावा अब तक विभिन्न साहित्य संगोष्ठियां की है। प्रदेश के तमाम नए रचनाकारों को मंच देने का काम किया है। नई समिति में मनोज पांडेय को उपाध्यक्ष, चंद्र कुमार ग्वाला को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। शनि भट्टाचार्य अर्थ मंत्री और  डॉ. सोनम पांडेय को साहित्य मंत्री पद के लिए दूसरी बार जिम्मेदारी दी गई। योगेश दुबे ‘विभु’ को प्रचार मंत्री के लिए चुना गया।
मालूम हो की शब्दाक्षर असम इकाई के भूतपूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ‘भाईजी’ असम छोड़कर बिहार में अपनी पुस्तैनी  घर जा चुके हैं। इसलिए इस इकाई की गतिविधियों में वे शामिल नहीं हो पा रहे थे। इसलिए शब्दाक्षर असम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भारी मन उन्हें पदमुक्त कर दिया। ‘शब्दाक्षर’ के असम इकाई का पुनर्गठन के बाद नई कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। उक्त बैठक में हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए इच्छुक सदस्य से तय समय सीमा के भीतर पंजीयन करा लेने का आग्रह किया गया। इसके अलावा ‘शब्दाक्षर’ के समूहों एवं कार्यशालाओं में भागीदारी, मौलिक रचना की स्थिति, नियमित लेखन पर भी चर्चा हुई। वहीं सितंबर महीने में भव्य रूप से हिंदी दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। हिंदी दिवस की तैयारियों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। इस बार स्कूली छात्रों के बीच हिंदी में निबंध प्रतियोगिता कराने का फैसला लिया। वरिष्ठ साहित्यकारों, हिंदी सेवियों और कवियों को सम्मानित करने पर भी सहमति बनी। प्रदेश इकाई की साहित्यिक गतिविधियों में सभी से सामूहिक सहयोग करने की अपील की गई। प्रदेश में गांव स्तर के नए रचनाकारों को उचित मंच मिले इस उद्देश्य से जिला समिति विस्तार का  निर्णय लिया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल