फॉलो करें

सोनाई में 61 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

320 Views

प्रे.स., सोनाई, 27 मार्च: कछार जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम साहा ने गुरुवार को सोनाई नगर पालिका क्षेत्र में 61 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में फीता काटकर और शिलापट्टिका का अनावरण कर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिलूरानी दास, उपाध्यक्ष शेख सहरुल आलम, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ग्वाला और लोया सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भजन सेन, वार्ड आयुक्त नेबुल इस्लाम लस्कर, बिभासिस रॉय, दीपू कुमार दास, आजाद हुसैन लस्कर, खिजिर अहमद चौधरी, तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति सुबिनय दास, रामेश्वर शर्मा और मनीलाल धर उपस्थित रहे।

निर्मित परियोजनाएं:

निम्नलिखित विकास कार्य 61 लाख रुपये की लागत से पूरे किए गए—

  • वार्ड नंबर 3: श्मशान काली मंदिर की सीढ़ियों का निर्माण।
  • वार्ड नंबर 8: माताबाड़ी सार्वजानिक दुर्गा मंदिर की बाउंड्री निर्माण।
  • वार्ड नंबर 1: सीसी ब्लॉक युक्त सड़कों का निर्माण।
  • बाजार माटीनगर रोड: आरसीसी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
  • वार्ड नंबर 7: सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण।
  • सोनाई क्लब रोड: पेवर ब्लॉक के साथ सड़क विकास।

भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता

इस अवसर पर रूपम साहा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “सोनाई में भाजपा द्वारा संचालित नगर पालिका लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनता को इस विकास कार्य को जारी रखने के लिए आगामी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जिताना चाहिए।”

स्थानीय जनता को मिला लाभ

स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों के लिए भाजपा सरकार का आभार जताया और कहा कि इससे नगर में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने सरकार की पहल की सराहना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल