फॉलो करें

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ रांची में एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज

295 Views
अनिल मिश्र/रांची, 4 फरवरी: जनजाति सुरक्षा मंच की तरफ से झारखंड की राजधानी रांची के एससी- एसटी थाना में लिखित शिकायत की गई है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया है। जनजाति सुरक्षा मंच संगठन की महिला प्रमुख अंजलि लकड़ा की तरफ से ये शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल 31 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने कहा था राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। इस दौरान सोनिया गांधी ने कथित तौर पर ‘Poor Thing’ शब्दों का प्रयोग किया था। इसी को लेकर यह शिकायत दर्ज कराया गया है। वहीं इस मामले को दर्ज होने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किलें  फिर एक बार  बढ़ती दिखाई दे रही है। जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी एक आदिवासी महिला के बारे में कांग्रेस की यही सोच है।यह आदिवासी समाज का अपमान है। इसके साथ-साथ यह सभी महिलाओं का अपमान है।
कभी आदिवासी धर्म कोड हटाने, तो कभी आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर गोली चलवाने वाले कांग्रेसियों का यही चरित्र है।यही इनकी सच्चाई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल