फॉलो करें

हम छत्तीसगढ़ में वही वादा करते हैं जो असम में कर रहे हैं : मुख्यमंत्री

298 Views

गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा.ने कहा है कि भाजपा छत्तीसगढ़ के चुनाव में कोई हवा-हवाई घोषणाएं नहीं कर रही है। बल्कि, वही घोषणाएं भाजपा द्वारा की जा रही है, जो योजनाएं असम तथा अन्य भाजपा शासित राज्यों में लागू की गई है। मुख्यमंत्री आज छत्तीसगढ़ के भटापाड़ा में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल को कांग्रेस नेताओं की हत्या करने वाले नक्सलियों से बदला लेना चाहिए, लेकिन उल्टे मुख्यमंत्री बघेल सीआरपीएफ पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ पर सवाल उठाकर भूपेश बघेल नक्सलियों को संदेश देना चाहते हैं कि वे नक्सलियों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के बदले उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए पांच लाख रुपये की राशि दे रही है। इनमें से 50 फीसदी राशि माफ कर दी जाएगी। जबकि, 50 फ़ीसदी राशि पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें स्वरोजगार करने के लिए रुपए दे रहे हैं। राज्य की माता एवं बहनों को प्रत्येक माह निर्धारित तारीख को उनके खाते में 14 सौ रुपए दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनने के बाद वह सभी योजनाएं लागू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान जहां भाजपा की कई योजनाओं की चर्चा की, वहीं कांग्रेस नेताओं पर एक से बढ़कर एक आरोप लगाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल