फॉलो करें

हाइलाकांदी के सुकमल पुरकायस्थ डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित

44 Views
शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 12 मार्च: हाइलाकांदी के कृति संतान सुकमल पुरकायस्थ को कोलकाता में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज द्वारा डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को कोलकाता के महाजाति सदन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज के 46वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें डॉक्टरेट डिग्री की सार्टिफिकेट प्रदान की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री चुमकी चौधुरी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल हेरिटेज के चेयरमैन प्रोफेसर ड. रामकृष्ण शास्त्री एवं अध्यक्षा ड. गोपा शास्त्री ने। इसके अलावा इस दिन उन्हें ज्योतिष शास्त्र में एम.फिल सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल भी अनुष्ठानिक रूप से प्रदान किया गया। इस दिन की अनुष्ठान में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, कोलकाता विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के विभागीय प्रधान ड. रवीन्द्रनाथ भट्टाचार्य प्रमुख उपस्थित थे। सम्मेलन के दूसरे दिन यानि शनिवार को इसी मंच पर सुकमल पुरकायस्थ को ज्योतिष पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी हालदार, ड. रामकृष्ण शास्त्री एवं ड. गोपा शास्त्री ने प्रदान किया। इस अवसर पर काशी के सुमेरु पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य, श्रीमत स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती प्रमुख उपस्थित थे। पहली बार बराक वैली से सुकमल पुरकायस्थ को ज्योतिष पद्मभूषण पुरस्कार मिला।
उल्लेखनीय हैं कि, सुकमल पुरकायस्थ के गवेषणापत्र विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।
दीर्घदीन के गवेषणा को मान्यता देते हुए उन्हें डॉक्टरेट की यह डिग्री प्रदान की गई। सुकमल हाइलाकांदी शहर के नूतनपाड़ा के शिवदास पुरकायस्थ और अर्चना पुरकायस्थ के दूसरे बेटे हैं। उनकी सफलता पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+99°F
Low cloudiness
5 mph
31%
754 mmHg
1:00 PM
+99°F
2:00 PM
+99°F
3:00 PM
+99°F
4:00 PM
+97°F
5:00 PM
+95°F
6:00 PM
+90°F
7:00 PM
+88°F
8:00 PM
+86°F
9:00 PM
+86°F
10:00 PM
+84°F
11:00 PM
+82°F
12:00 AM
+81°F
1:00 AM
+81°F
2:00 AM
+79°F
3:00 AM
+77°F
4:00 AM
+77°F
5:00 AM
+75°F
6:00 AM
+77°F
7:00 AM
+81°F
8:00 AM
+86°F
9:00 AM
+90°F
10:00 AM
+95°F
11:00 AM
+99°F
12:00 PM
+102°F
1:00 PM
+102°F
2:00 PM
+100°F
3:00 PM
+100°F
4:00 PM
+100°F
5:00 PM
+99°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+86°F
8:00 PM
+84°F
9:00 PM
+84°F
10:00 PM
+82°F
11:00 PM
+82°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल