फॉलो करें

हिंदी भाषी ब्राह्मण समाज की वार्षिक साधारण सभा आयोजित

271 Views
प्रेरणा संबाददाता, लाला, 1 जनवरी: बराक हिंदी भाषी ब्राह्मण समाज की आम बैठक मणिपुर बागान एमवी स्कूल में रविवार को संपन्न हुई। सभा में काछार, करीमगंज और हैलाकांडी तीनो जिलों के प्रतिनिधियों सहित समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। रविवार को हैलाकांडी जिला समिति के प्रबंधन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बराक हिंदीभाषी ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष स्नेह शंकर चतुर्वेदी ने की। बैठक में समाज की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा के बाद सुधार के कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मण समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष स्नेहशंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष  राजकुमार दुबे और कामाख्या प्रसाद पांडेय, महासचिव केशव दीक्षित, युगल किशोर त्रिपाठी, डॉ. सुजीत तिवारी, चंदन त्रिपाठी सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। महासचिव केशव दीक्षित ने दिन भर के एजेंडे को पेश किया।  इसके बाद संगठन की वार्षिक रिपोर्ट केंद्रीय समिति के महासचिव केशव दीक्षित ने पढ़ी। उन्होंने बैठक में संगठन के आय व्यय सहित संगठन द्वारा लिए गए विभिन्न पिछले प्रस्तावों को पूरा करने में आने वाली प्रगति और विभिन्न बाधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने अगले वर्ष के लिए प्राथमिकता के आधार पर संगठन क्या करने जा रहा है, इस पर भी बैठक में सहमति और सलाह मांगी। प्रतिनिधियों ने दिन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा में भाग लिया और ब्राह्मण समाज के समग्र हित के लिए विभिन्न प्रस्ताव और सुझाव रखे। परिचर्चा में डॉ. सुजीत तिवारी, युगल किशोर त्रिपाठी,  ओंकार तिवारी, जटाशंकर पांडेय, घनश्याम पांडेय, विजय शंकर द्विवेदी, राजेंद्र पांडेय, सुमंत पांडेय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, कमलेश तिवारी, प्रिंस द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, मनीष उपाध्याय, शिवगोबिंद चौबे, राजेश मिश्रा, कामाख्या पांडेय प्रमुख ने हिस्सा लिया एव अपने सुझाव पेश किया। इस दिन की बैठक में समाज के युवाओं का  उपनयन संस्कार, कन्याओं का सामूहिक विवाह, आर्थिक रूप से पिछड़े ब्राह्मण परिवारों की स्थिति में परिवर्तन, आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों की शिक्षा सहित समाज की विभिन्न समस्याओं पर सार्थक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव अपनाए गए। वहीं, ब्राह्मण समाज की युवा शक्ति को संगठित करने के लिए काछार जिले में कमलेश तिवारी, हैलाकांडी में मनीष उपाध्याय और करीमगंज जिले में आशुतोष मिश्रा को तीन जिलों में ब्राह्मण युवा मोर्चा का समन्वयक नियुक्त किया गया है। वीणापाणि मिश्रा को महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से संगठन के  महिला शक्ति विभाग की  बराक संयोजिका के रूप में नामित किया गया है।
इस दिन की बैठक में ब्राह्मण समुदाय के दो प्रमुख व्यक्तियों, जिन्होंने शिक्षा का अलख जगाने में अपनी सशक्त भूमिका निभाई है।   शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रादेशिक  पुरस्कार से नवाजा गया है,  करीमगंज कॉलेज के आध्यापक डॉ. सुजीत तिवारी और लालचेरा एलपी स्कूल के प्रधानाध्यापक चंदन त्रिपाठी को संगठन की ओर से अभिनंदित  किया गया। संगठन ने डॉ. सुजीत तिवारी और चंदन त्रिपाठी दोनों को सामाजिक, शैक्षणिक एवम संस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए आभार जताया। डॉ. सुजीत तिवारी को संगठन   उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने गमछा पहनाकर व स्मृति चिह्न सौंपकर सम्मानित किया। वही शिक्षक चंदन त्रिपाठी को  उपाध्यक्ष कामाख्या प्रसाद पांडे ने सम्मानित किया।  कार्यक्रम का संचालन आनंद दुबे एवम चंदन त्रिपाठी ने किया। अतिथियों के स्वागत एव ब्यवस्था की जिम्दारियों को निभाने में चिंटू उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, कमलेश पांडेय, गोविंदा पांडेय, सिद्धार्थ द्विवेदी, संजीव उपाध्याय प्रमुख ने सक्रिय योगदान दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल