फॉलो करें

“हिंदी राष्ट्रभाषा”

359 Views
हिंदी है हम सबकी राष्ट्रभाषा।
पूर्ण करती है सबकी अभिलाषा।
हिंदी बढ़ाती है देश की शान।
बदल देती जीवन की परिभाषा।।
मेल-जोल भी आपस में कराये।
अपनेपन का एहसास जगाये।
हिंदी अपनी आधिकारिक भाषा।
वैमनस्य मिटा बस प्यार बढ़ाये।।
हिंदी की हम ही करते उपेक्षा।
पूरी करती हिंदी ही अपेक्षा।
अंग्रेज़ी ने सभी को भरमाया।
करें,गंभीर होकर हम समीक्षा।।
भले बसते ,भारतीय विदेश में।
रहें चाहें किसी भी परिवेश में।
वैसे होते होंगे सब अजनबी।
ऐसे रहें ,जैसे हों स्वदेश में।।
अंग्रेजी से न जन्में नौनिहाल।
समझो,सभी मेरे देश के लाल!
हिंदी दिवस मनाना होगा सफल।
समझेंगे,जब अंग्रेजों की चाल।।
सब मनाते हैं विश्व हिंदी दिवस।
और हम लेते अंग्रेजी में रस।
रहे हिंदी विद्यालय का माध्यम।
हम ही क्यों करते आपस में बहस?
हमें सब बच्चों को समझाना है।
निज भाषा का महत्व बताना है।
इससे बढ़ेगा निश्चित अपनापन।
आपस में प्रेम-भाव जगाना है।।
       साधना राठी, गुवाहाटी

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल