फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश : लोकसभा में भाजपा की जीत तय, उपचुनाव में झटका

20 Views

शिमला, 4 जून। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ दिख रहा है, लेकिन राज्य की विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। राज्य की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा चार सीटों पर कांग्रेस से पीछे चल रही है। राज्य की लोकसभा की चारों सीटों पर भाजप की जीत लगभग तय है।

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से राज्य में 74 केंद्रों पर चल रही है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार लोकसभी सीट कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज कांग्रेस के आनंद शर्मा से दो लाख 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, हमीरपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर एक लाख 47 हजार वाटों से आगे चल रहे हैं। मंडी सीट से सिने अभिनेत्री कंगना रनौत भी कांगेस के विक्रमादित्य सिंह से 62 हजार मतों से आगे हैं। वहीं, शिमला सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप 79 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

वहीं, विधानसभा उचुनाव में धर्मशाला और बडसर पर भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं सुजानपुर, गग्रेट व कुटलैहड में कांग्रेस की जीत पक्की दिख रही है। यहां अंतिम दौर में मतगणना चल रही है और कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा से आगे चल रहे हैं। वहीं लाहुल स्पीति में भी अब कांग्रेस आगे हो गई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल