फॉलो करें

2028 तक 4 हजार अत्याधुनिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा : मुख्यमंत्री

130 Views

गुवाहाटी (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगू तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से असम स्कूलों के निर्माण के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रयास कर रहा है।

असम में 2028 तक 4 हजार अत्याधुनिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। यानी अगले 5 वर्षों तक हर दिन 2 नए स्कूलों को जोड़ा जाएगा। प्रगति की समीक्षा के लिए आज आयोजित इस बैठक की मुख्यमंत्री ने अध्यक्षता की।

एक अन्य खबर के अनुसार आज होजाई में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल