208 Views
असम में बाढ़ की भयानक परिस्थिति को देखते हुए पूर्वोत्तर भारत के लोकप्रिय ब्रांड टॉपसेम सीमेंट की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 लाख रुपए प्रदान किए गए। पिछले शुक्रवार 17 जून को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा के हाथों कंपनी के मुखिया कैलाश चंद्र लोहिया, रामअवतार अग्रवाल तथा बजरंग लोहिया ने 31 लाख रुपए का चेक सौंप दिया।
उल्लेखनीय है कि असम के 28 जिले बाढ़ का कहर झेल रहे हैं, जिससे 19 लाख से ज्यादा नागरिक प्रभावित हुए है। राज्य में रेल मार्ग, सड़क मार्ग और यातायात की व्यवस्था चरमराई हुई है, जगह-जगह बांध और पुल टूट गए हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़क मार्ग अवरुद्ध है जबकि रेल मार्ग पहले से ही बंद है। ऐसी विषम परिस्थिति में कंपनी की ओर से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रति आभार प्रकट किया।





















