फॉलो करें

पूरे देश में हिंदी को पहुंचाने में दूरदर्शन का योगदान है- उप महानिदेशक

दूरदर्शन केंद्र में हुआ हिंदी सप्ताह का भव्य समापन
192 Views

शिलचर, 22 सितंबर: पूरे देश में हिंदी को पहुंचाने में दूरदर्शन का योगदान है। दूरदर्शन केंद्र शिलचर द्वारा आयोजित हिंदी सप्ताह के समापन कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए दूरदर्शन के उप महानिदेशक प्रभारी नार्थ ईस्ट ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन का काम अधिकतम हिंदी में होता है और उन्होंने वादा किया कि दूरदर्शन के दैनिक कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग किया जाएगा।

दूरदर्शन केंद्र में हुआ हिंदी सप्ताह का भव्य समापन

दूरदर्शन केंद्र में हुआ हिंदी सप्ताह का भव्य समापन
दूरदर्शन केंद्र में हुआ हिंदी सप्ताह का भव्य समापन

पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार ने राजभाषा अनुपालन में दूरदर्शन कर्मियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दूरदर्शन कर्मी हिंदी का पालन कर रहे हैं, उसी प्रकार यदि सभी विभागों में राजभाषा का अनुपालन शुरू हो जाए तो देश की उन्नति के मार्ग में आ रही अंग्रेजी रूपी बाधा स्वत: तो दूर हो जाएगी।

दूरदर्शन केंद्र में हुआ हिंदी सप्ताह का भव्य समापन

आकाशवाणी के अधिकारी हितव्रत भट्टाचार्य ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि सितंबर में होने वाले राजभाषा के कार्यक्रमों के माध्यम से हम हिंदी में काम करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस शर्म की बात है कि आजादी के 75 साल बाद भी हम विदेशी भाषा का अनुसरण कर रहे हैं। दूरदर्शन के प्रोग्राम एडिटर जीमूत लाल बर्मन ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी एकता की भाषा है, हिंदी जोड़ने की भाषा है, हिंदी का भविष्य अच्छा है क्योंकि इसके साथ देश की आम जनता का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम का संचालन चंदन घोष ने किया।

कार्यक्रम में आयोजित कविता आवृत्ति और तात्कालिक वक्तृत्व प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रश्मि विश्वास और प्रेरणा भारती के पत्रकार दिलीप कुमार उपस्थित थे। दूरदर्शन द्वारा आयोजित हिंदी सप्ताह में कविता और तात्कालिक भाषण के अलावा निबंध प्रतियोगिता टिप्पणी आलेखन और अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दूरदर्शन के सहायक निदेशक समरजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

दूरदर्शन केंद्र में हुआ हिंदी सप्ताह का भव्य समापन

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

India
+86°F
Clear sky
6 mph
40%
761 mmHg
11:00 AM
+86°F
12:00 PM
+90°F
1:00 PM
+91°F
2:00 PM
+91°F
3:00 PM
+91°F
4:00 PM
+90°F
5:00 PM
+84°F
6:00 PM
+79°F
7:00 PM
+77°F
8:00 PM
+75°F
9:00 PM
+73°F
10:00 PM
+72°F
11:00 PM
+70°F
12:00 AM
+70°F
1:00 AM
+66°F
2:00 AM
+64°F
3:00 AM
+66°F
4:00 AM
+64°F
5:00 AM
+64°F
6:00 AM
+63°F
7:00 AM
+66°F
8:00 AM
+73°F
9:00 AM
+79°F
10:00 AM
+82°F
11:00 AM
+84°F
12:00 PM
+86°F
1:00 PM
+88°F
2:00 PM
+88°F
3:00 PM
+90°F
4:00 PM
+88°F
5:00 PM
+81°F
6:00 PM
+75°F
7:00 PM
+73°F
8:00 PM
+72°F
9:00 PM
+68°F
10:00 PM
+66°F
11:00 PM
+64°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल