
लखीमपुर 25 मई केंद्रीय विद्यालय संगठन की गत वर्ष आयोजित लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा में सफल होकर केंद्रीय विद्यालय उत्तर लखीमपुर के प्राचार्य श्री विवेक कुमार चौहान ने सहायक आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन का पद प्राप्त किया। वे सहायक आयुक्त के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग में कार्य भार ग्रहण करेंगे। आगे ज्ञात हो कि फरवरी 2019 से लगातार केंद्रीय विद्यालय उत्तर लखीमपुर प्राचार्य पद पर कार्य करते हुए विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपने कुशल नेतृत्व में कई बदलाव और नवाचार के विभिन्न आयाम प्रस्तुत किए।विद्यालय ने शैक्षिक गतिविधि तथा परिणाम में अपनी उत्तम पहल की।विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं शिक्षकों में उनकी लोकप्रियता उनके उनके सहृदय एवं विद्वत्ता के कारण रही। विद्यालय प्रांगण में हरित विद्यालय बनाने का लक्ष्य उनका सराहनीय रहा।समस्त केंद्रीय विद्यालय उत्तर लखीमपुर परिवार उनके इस चयन पर शुभकामनाएं प्रेषित करता है।यद्यपि विद्यालय में उनकी कमी महसूस रहेगी।प्राचार्य श्री विवेक कुमार चौहान जी के चयन पर श्री मनप्रीत,डा परमानंद मिश्र,श्रीमती नयना सैकिया,श्री विनोद कुमार,श्री राजेंद्र प्रसाद,श्री अनिल, श्री टी बबलू कुमार सिंह, श्री संदीप चंद्रवंशी, श्री अभिषेक शर्मा, श्री नयन सिन्हा, श्री दीपक कुंडू,श्री अमर मणि त्रिपाठी,श्री चंद्रदेव सोरेन,श्री नवीन,श्री कुमार मसाहरी,श्रीमती जया पातीर,श्री चेतराम बैरवा,श्री दीपक सैनी,श्री रंजन,श्री दीपक भाटिया आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी उज्वल भविष्य की कामना की है।





















