101 Views
आज दिनांक 01-06-23,गुरुवार को समता महिला मंडल,सिलचर, द्वारा,गर्मी को देखते हुए प्यासे को पानी व शरबत पिलाया गया। यह सेवा सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक दी गई। लग भग २००० से अधिक प्यासो ने जल/शरबत सेवा का लाभ लिया। किरण देवी भूरा, सुंदरी देवी पटवा , उषा देवी गुलगुलिया, सारदा देवी गुलगुलिया प्रमुख के नेतृत्व में अयोजित जल सेवा में महिला समिति की लगभग २० कार्यकर्ता उपस्थित रहकर जलसेवा में सहयोग प्रदान किया। समता महिला मंडल को उत्साहित करने के लिए श्री साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री प्रकाश चंद सुराना, समता युवा संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जी सेठिया,मंत्री मनीष कुमट जलसेवा स्थल उपस्थित रहकर समता महिला मंडल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रदान किया।
मंत्री प्रकाश चंद सुराना ने बताया कि इस साल भयंकर गर्मी है वर्षा ना होने से लोग काफी परेशान है इसलिए यथासंभव हम ग्रीष्म काल में जब तब संभव होगा जलसेवा प्रदान करेंगे।