फॉलो करें

पर्यावरण की सुरक्षा, जीवन की रक्षा – सूर्या फाउंडेशन पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है ‘प्लास्टिक’

141 Views
प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को बड़ी तेजी से प्रदूषित करके बहुत नुकसान पहुंचा रहा है इधर-उधर फैलती प्लास्टिक धरती के अंदर जाकर मिट्टी के पानी सोखने की क्षमता को कम करता है, जिससे भूमि की उपज कम होती है। भूमि में वर्षा के जल का अवशोषण होकर भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने में बाधा उत्पन्न होती है। पेड़ – पौधों की जड़ों द्वारा जल और पोषक तत्वों के शोषण में भी यह बाधा पैदा करता है। धरती बंजर हो जाती है। गाय आदि पशु खाने की चीजों के साथ प्लास्टिक को खा जाते हैं ,जिससे उनका शरीर भयंकर बीमारियों का शिकार हो जाता है। नालियों तालाबों नदियों यहां तक की समुद्र में बहता प्लास्टिक कचरा पानी में रहने वाली जीव सृष्टि के लिए खतरनाक बन गया है। प्लास्टिक से बनी वस्तुओं से पैदा हुए कचरे का निपटारा करना बहुत ही कठिन कार्य होता है, इस कारण यह जनसाधारण तथा वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हर एक व्यक्ति को इस समस्या के निवारण के लिए जागरूक करना होगा और इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना होगा। चहुओर फैलते प्लास्टिक रूपी जिन्न को बोतल में बंद कर दिया जाए तो सृष्टि का खतरा कम होगा। इसी से निर्माण हुआ इको ब्रिक्स का।
 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सूर्या फाउंडेशन देशभर में 18 राज्यों के 239 गाँवों में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष गतिविधियां चला रहा है। संस्था के संस्थापक पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल जी के आवाहन पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) को मनाया गया। सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान को घर-घर जाकर समझाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों को बताया गया। गाँवों में संचालित संस्कार केंद्र के बच्चों ने प्लास्टिक की पनिन्यों को एकत्रित कर प्लास्टिक की बोतल में भर कर इन इको ब्रिक्स से उपयोगी सामग्री भी तैयार की। इको ब्रिक्स द्वारा स्टूल, मेज, कुर्सी ,टी गार्ड जैसे वस्तुओं का निर्माण किया गया। इसी के तहत काशी क्षेत्र के 12 गांव में सूर्या फाउंडेशन द्वारा यौगिक का निर्माण का कार्यक्रम किया गया जिसके तहत कादीपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक द्वारा 4 टूल तथा 1 टी टेबल का निर्माण करवाया गय इस कार्यक्रम में क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख गजानन चौहान उपस्थित रहे  । इन वस्तुओं के उपयोग से प्लास्टिक जमा करके पर्यावरण को बचाया जा रहा है। प्रदूषण का कारण प्लास्टिक ही नहीं अनेक प्रकार की वस्तुएं भी है उन सभी को रोकने की आवश्यकता है। आइए धरती को बचाए और राष्ट्र कार्य में सहभागी बने। आपके पास प्लास्टिक का सही उपयोग करने का कोई अच्छा सुझाव है तो कृपया बताएं। suryafoundation.org website पर या पत्र के माध्यम से अपने सुझाव दें जिनका सुझाव विशेष होगा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल