फॉलो करें

ओएनजीसी शिलचर के श्रमिक संगठन टाओ के कार्यकारी समिति का पुनर्गठन।

70 Views

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के असम अराकान वलित पट्टी अन्वेषण परिसंपत्ति, शिलचर के कर्माचारियो का श्रमिक संगठन ट्रेड यूनियन ऑफ ओएनजीसी वर्कारास (टाओ) का एक विशेष साधारण सभा शनिवार, १७ जुन शिलचर पार्क रोड स्थित मध्य शहर सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया था। उक्त सभा की अध्यक्षता किया सिटु काछार जिला समिति के उपाध्यक्ष समीरण आर्चाजी ने। सभा में मुख्य अतिथि थे सिटु असम राज्यिक महासचिव तपन शर्मा। इस साधारण सभा में पूर्व कार्यकारी समिति को भंग करके एक नवीन कार्यकारी समिति का गठन किया गया हैं। पूराने कार्यकारी समिति के महासचिव अशोक बैद्य सह और कुछ पदाधिकारी ओएनजीसी से सेवानिवृत्त हो गए है। टाओ के सदस्यगण बार-बार लिखित रूप से आवेदन किया था अशोक बैद्य को कि वह स्वेच्छापूर्वक टाओ में अपना महासचिव पद त्याग करके किसी योग्य व्यक्ति को वह दायित्व देने के लिए किंतु वह तैयार नही हुए। ऊपर से वह सदस्यो का अपमान करते रहे। कुछ ओएनजीसी शिलचर विरोधी स्थानीय कर्मचारी उनका इस टाओ विरोधी तथा श्रमिक विरोधी कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इसी का फलस्वरूप यह विशेष साधारण सभा आमंत्रित किया गया था टाओ के प्रायः सभी सदस्यों के द्वारा (१०/१२ सदस्यो को छोड़कर)। मुख्य अतिथि सभा को संबोधित करते हुए कहाँ कि वर्तमान भारत सरकार द्वारा श्रमिक विरोधी नीतियो का हम सिटु की ओर से विरोध करते रहेंगे। हम सभी को मिलकर एक शोषणहीन समाज का निर्माण करना हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जैसे ओएनजीसी, आईओसी आदि यह सब हमारे महारत्नों को वर्तमान सरकार विक्री कर रही है। हमे इसे रोकना है। सभा को संबोधित करते हुए समीरण आर्चाजी ने कहाँ कि सिटु हर संभव सहयोग करेगा टाओ के नवगठित समिति को। हम सभी को एकसंग शिलचर ओएनजीसी के कर्मचारियो के कल्याण हेतु प्रयास करनी चाहिए। सीटु के काछार जिला समिति के महासचिव विद्युत देब भी सभा में उपस्थित थे। टाओ के नवीन कार्यकारी समिति के अध्यक्ष है सुप्रिय भट्टाचार्जी, महासचिव है हीरेश चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष है सुबीर पाल, देवीका दास, विजन कांति पाल। संयुक्त सचिव चयनित हुए आयन विश्वास, देवराज पाठक, स्नेहाशीस सिन्हा, ताहेर आहमेद। संगठन सचिव है जयदीप दत्ता, शाह आलम लस्कर, तरुण रामचियारी, हेमंत बोरा, राजन कुँवर एवं संदीप चंदा। कोषाध्यक्ष है सौमेन दास। कार्यालय सचिव है शंकर भास्कर राजकोवँर। पाँच कार्यकारी सदस्यो को भी चयनित किया गया है। टाओ के सभी पदाधिकारियो को सर्व सम्मति से चयनित किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि टाओ वामपंथी श्रमिक संगठन सिटु से संबंधित है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल