फॉलो करें

बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिली बड़ी सौगात बराक नदी पर बने सेतु का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

186 Views

चंद्र शेखर ग्वाला, बड़खोला,७ सितंबर : सड़क सम्पर्क के क्षेत्र में बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अभुतपूर्व सौगात मिली है। पुरे बराक घाटी में आज तीन नए सेतुओं का उपहार मिला। इसी क्रम में बराक नदी पर बड़खोला  विधानसभा क्षेत्र के अन्नपूर्णा घाट पर बने नए सेतु को भी राज्य के कर्मठ मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा ने फीता काटकर जनता को समर्पित किया। महावीर लाचित चिलाराय सेतु निर्माण अभियान के तहत लगभग ८७ करोड़ रुपए के लागत से नवनिर्मित इस  नए  सेतु के बनने से, बड़खोला विधानसभा क्षेत्र का डलु, बड़खोला, रामपुर, खरील, दुधपातिल, मासिमपुर आदि एक बिशाल इलाके के जनता को जिला के मुख्य

शहर शिलचर पहुंचने में जहां एक लंबी दूरी को तय करना पड़ता था, वंही अब वह दुरी घट जाने के कारण काफी उत्साहित देखा गया। इन इलाकों के लोगों को शहर पहुंचने जहां लगभग घंटा, डेढ़ घंटा लगता था, वहीं अब कुछ मिनटों में पहुंच पाएंगे। शिलचर और बड़खोला को जोड़ने वाली इस सेतु का महत्व बड़खोला वासी ही समझेंगे। जबकि इस क्षेत्र में अधिक संख्या में चाय बगान से जुड़े, मजदुर लोगों की बस्ती है। मुख्यमंत्री ने भी उक्त सेतु निर्माण में भुतपुर्व विधायक किशोर नाथ की अथक प्रयास का प्रशंसा किया। अपने कार्यकाल में बड़खोला विधानसभा के भुतपुर्व विधायक किशोर नाथ ने इस पुल के निर्माण के लिए अथक प्रयास के कारण आज बड़खोला वासियों को यह अनमोल सौगात मिली है। इस सेतु को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है, लोगों का दावा है कि अगले विधानसभा चुनाव मे भुतपुर्व विधायक किशोर नाथ को बड़खोला विधानसभा क्षेत्र से दुबारा टिकट मिलना चाहिए। इस क्षेत्र के विकास के लिए किशोर नाथ हर पल लगे रहते हैं। लोगों का कहना है कि उक्त सेतु का निर्माण  भुतपुर्व विधायक किशोर नाथ का परिश्रम और क्षेत्र लोगों के प्रति गहरा लगाव एवं प्रेम का फल है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल