मधुमेह रोग से पीड़ित मेहरपुर, बीरबल बाजार के निवासी 65 वर्षीय मिश्रीलाल ग्वालाजी का आज देहांंत हो गया। वे युवा यादव महासभा के सक्रिय सदस्य, एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सक्रिय सामाजिक कार्यकर्तााा थे तथा समाज में उनका बहुत आदर सम्मान था। एक मार्गदर्शक तथा सलाहकार थे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के आजीवन सदस्य तथा समाजसेवी मिश्रीलाल जी डायबिटीज के पेशेंट थे। आज उनका स्थानीय मेदिनोवा हॉस्पिटल में 1:15 पर निधन हो गया। निधन का खबर पाते ही मीरपुर में तथा बीरबल बाजार में शोक छा गया। मिश्रीलाल ग्वाला जी बहुत सारे सामाजिक संगठन से जुड़े थे। वे अपने पीछे दो लड़का, दो लड़की और धर्मपत्नी सहित और 12 पूरा परिवार छोड़कर चले गए। युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोला नाथ यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति और सद्गति के लिए भगवान से प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार के प्रति उन्होंने हार्दिक संवेदना ज्ञापित की है।





















