350 Views
शिवकुमार शिलचर, 25 नवंबर: विगत 21 नवंबर को असम विश्वविद्यालय के गैर शिक्षा कर्मी संस्था द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल कूद का आयोजन किया गया। जिसमे कर्मचारियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 100 मीटर रेस आदि खेलो के प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम असम विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर जी पी पाण्डेय द्वारा विधिवत इस प्रतियोगिता उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात प्रतियोगिता शुरू किया गया। इस मौके पर उपस्थित थे, कुलसचिव डॉक्टर प्रदोष किरण नाथ,खेल बोर्ड के निदेशक तानेश्वरी देवी, महासचिव डॉक्टर पिनाक कांति रॉय अध्यक्ष सांगिक चौधरी, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज ग्वाला, संकर शुक्लवैद्य, जयदीप चक्रवती, मिताली चक्रवर्ती, किशोर कांति पाल, उत्पल दास, अनूप वर्मा, अनुपम चौधरी व अन्य। इस आयोजन की भव्य सफलता के लिए आनंद सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





















