फॉलो करें

रांची में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन सफल, मोदी झूठों के सरदार-खड़गे। रैली में दो लाख लोगों ने किया शिरकत।

49 Views
अनिल मिश्र/रांची। दिल्ली के रामलीला मैदान के बाद झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ो के बीच उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया गठबंधन के 14विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर महारैली को संबोधित किया। इस अवसर पर पांच राज्य से करीब दो लाख से ज्यादा विभिन्न वर्ग एवं धर्म के लोगों के साथ-साथ किसान मजदूर सहित ठेले खोमचे वाले तक इस रैली का हिस्सा बने। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मध्य प्रदेश के सतना में अचानक तबियत खराब होने के कारण इस रैली में भाग नहीं ले पाये।वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने इस अवसर पर कहा मोदी जी गरीबों के हक यानी वोट छीनने का काम कर रहे हैं। वे देश का संविधान बदलना चाहते है। उनके लोग 400पार कहते हैं। गनीमत रहे कि ये नहीं  बोलते इस बार 600पार ।इस बार इंडिया गठबंधन की शक्ति इतनी है कि भाजपा के लोग हमारी मजबूती को तोड़ नहीं पायेंगे।  इस अवसर पर उलगुलान न्याय महारैली के मंच से झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केन्द्र  सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस मंच पर जेल में बंद पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लिखी गई एक पत्र को हाथ मे लेकर पढ़ते हुए कहा कि गैर भाजपा शासित प्रदेश के सरकारों को परेशान किया जा रहा है। हेमंत सोरेन झारखंड के 26प्रतिशत आदिवासी 55प्रतिशत पिछड़ा और 15प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं मुस्लिम के लिए लड़ रहे थे। जिनको जेल में बंद कर दिया गया। वहीं दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंच साझा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक अच्छी नौकरी छोड़कर जनता की सेवा कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के चप्पे चप्पे पर मोहल्ला क्लिनिक बनाए। आज उन्ही केजरीवाल जी को दवा का सही खुराक नहीं दिया जा रहा। मैं पूछती हूं कि उनकी क्या गलती थी। इस रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने केन्द्र पर जमकर निशाना साधा। वहीं आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल को वीरांगना बताया साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार पर संविधान बदलने और आर एस एस के हेड क्वार्टर नागपुर से केन्द्र की सरकार चलाने का आरोप भी लगायी। जबकि शिवसेना (यूबीटी)के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी-सीबीआई- आई  टी के दुरुपयोग कर विपक्ष का गला घोंटने का आरोप लगाए। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मंच पर कहा कि उद्धव ठाकरे जी ने मुझसे कहा कि प्रियंका तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक झारखंड और दूसरी दिल्ली में लड़ाई लड़ रही है उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ईडी-सीबीआई-आई टी विपक्ष का गला घोंट रहा है। वहीं भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड का नाम नहीं बिगाड पाये तो अब काम बिगाड रहे हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह ने कहा कि अगर भाजपा 2024का लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो हम सब के लिए मुश्किल होगी। इसलिए इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील किया। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी ने सबसे ज्यादा चंदा बसुलने का काम किया है। अखिलेश सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि ये भाजपा वाले चुनाव हार चुके हैं। इसलिए हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल डाल दिये हैं। जबकि बिहार के पूर्व उप मुख्य मंत्री औ और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 400पार का नारा एक फ्लॉप फिल्म साबित हो गया है। भाजपा के तीन जमाई ईडी -आईटी-सीबीआई। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में झारखंड के मुख्य मंत्री चंपई सोरेन, शिबू सोरेन, बसंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, कल्पना सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान, आप  सांसद एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह, शिवसेना (यूबीटी)के राज्य सभा सांसद एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधि प्रियंका चतुर्वेदी  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश सिंह यादव  बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री फारुख अब्दुल्लाह,भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य आदि ने इस सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच पर संबोधित करने के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्त्ता आपस में चतरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रय्याशी के एन त्रिपाठी को बनाए जाने को लेकर भीड गये। फिर भी इस भीषण गर्मी में पांच राज्यों से लगभग दो लाख लोगों ने भाग लिया। वहीं भाजपा ने इसे पलाप साबित कहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल