39 Views
आइजोल, मिजोरम में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध के बीच अवैध शराब पकड़े जाने की छिटफुट घटनाएं सामने आया करती हैं। इसी सिलसिले में मिजोरम पुलिस ने आज एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
मिजोरम पुलिस ने आज बताया कि सैतुअल पुलिस ने आज सुबह करीब 9:30 बजे जिले के कीफांग वेंगथार में एक महिला को 30 लीटर रकज़ू (स्थानीय शराब) के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान हमिंगथारज़ेली (30, पुत्री वानरेम्पुई कीफांग) के रूप में हुई है। जब्त किए गए अवैध शराब की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है। सैतुअल थाने में मामला दर्ज किया गया और महिला को आइजोल कोर्ट भेज दिया गया।