फॉलो करें

राष्ट्रपति ने वैजयंती माला-चिरंजीवी को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

30 Views

नई दिल्ली. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दक्षिण भारत के मेगास्टार चिरंजीवी व अनुभवी अभिनेत्री वैजयंती माला को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया. दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही सम्मानित किया गया है, पूरा हॉल तालियों की गडग़ड़ाहट से गंूज उठा.

कार्यक्रम में चिरंजीवी का समर्थन करने के लिए उनकी पत्नी सुरेखा, बेटे व अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला मौजूद थीं. इसके अलावा अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला को उनके परिवार की उपस्थिति में पद्म विभूषण मिला. अनुभवी अभिनेत्री ने इस अवसर के लिए पीले रंग की साड़ी चुनी और अत्यंत शालीनता के साथ दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को स्वीकार किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया. दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार मिला. मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन कामा को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ. इस दौरान मुर्मू ने साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में श्रीधर मकाम कृष्णमूर्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के किसान के चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा को पद्मश्री से सम्मानित किया. मुर्मू ने कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी को पद्मश्री से सम्मानित किया. हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान मूर्तिकार ए वेलु आनंद चारी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल