फॉलो करें

ओडिशा में भाजपा की सरकार बनेगी: डॉ सरमा

154 Views

गुवाहाटी, । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि ओडिशा के लोगों का उत्साह देखकर सहज ही कहा जा सकता है कि ओडिशा में आगामी सरकार भाजपा की बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने ओडिशा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने ओडिशा के आदिवासी क्षेत्रों में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान लोगों का उत्साह जिस प्रकार देखा गया, उससे यह जाहिर होता है कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होने के बाद ओडिशा में भाजपा की सरकार का गठन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा के लोग भाजपा के घोषणा पत्र का एक-एक शब्द जानते हैं। कोई भी मतदाता किसी पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में तभी जानता है जब वह उसे पार्टी को वोट देने वाला होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा के लोग भाजपा उम्मीदवारों को जीताने का मन बना चुके हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल