फॉलो करें

सीबीआई जांच से आंख चुरा रही है ममता : हिमंत विश्वशर्मा, बैरकपुर में हिमंत विश्वशर्मा ने शहीद मंगल पांडेय के बलिदान को याद किया

181 Views
कोलकाता, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बैरकपुर में बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने 1857 के स्वाधीनता संग्राम के शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडेय के बलिदान का स्मरण किया और कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान से देश को आजादी मिली।
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के समर्थन में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री व भाजपा नेता हिमंत विश्वशर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।
हिमंत विश्वशर्मा ने कहा कि बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से तंग आकर यह तय कर लिया है कि अब उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एनआरसी को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। इसके बावजूद ममता दीदी एनआरसी का मुद्दा क्यों उठा रही हैं? सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट ने कहा है कि संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। लेकिन, ममता सरकार उस जांच से आंखें क्यों मूंद रही हैं।
उन्होंने पैसे के बदले नौकरी के मुद्दे पर भी बंगाल सरकार की आलोचना की। सरमा ने सवाल किया कि भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच पर ममता को इतनी आपत्ति क्यों है। ममता बनर्जी को नौकरी के बदले पैसा नहीं लेना चाहिए था। चाहे वो हिंदू या मुसलमान हो।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्वोत्तर में 25 में से 22 सीटें जीतेगी। असम में भाजपा 14 में से 12 सीटें जीतेगी, 13 सीटें भी जीत सकती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल