फॉलो करें

राष्ट्रभाषा समाचार बराक वार्ता की 26वीं वर्षगांठ मनाई गई

82 Views

शिलचर के गांधी भवन में राष्ट्रभाषा समाचार बराक वार्ता के 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर ऋषिकेश शेफालीकना स्मृति मंच पर विभिन्न कार्यक्रम के जरिए उत्तर पूर्वांचल संवर्धन व सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः कालीन कार्यक्रम में क्रियाविधि शंकर दास व कई साहित्यिक मृदुल भट्टाचार्य ने प्रदीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन किया तत्पश्चात रविंद्र नृत्य, नजरुल नृत्य सीजन से नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया और शाम के कार्यक्रम में विजेता नृत्य कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस दिन कार्यक्रम के दूसरे चरण में 40 से भी ज्यादा शारीरिक तौर पर सक्षम छात्र-छात्राओं को ₹5000 की आर्थिक राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के तीसरे चरण में प्रमुख अतिथि श्री श्री गुणसिंधु महाराज, सतानंद भट्टाचार्य व दूसरे हस्तियों की मौजूदगी में प्रदीप प्रज्वलन कर संवर्धन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। भूतपूर्व मंत्री परिमल शुक्लवैद व दूसरे वरिष्ठ हस्तियों की मौजूदगी में प्राकृतिक तेल व गैस आयोग के सीजीएम जियोलॉजी ऐसेट मैनेजर श्रीमान विपुल गोहे को उत्तर पूर्वांचल में आम जनता के सेवा में अहम भूमिका निभाए जाने पर सेवा रत्न पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। प्रमुख अतिथि स्वामी गुणसिंधु महाराज जी ने क्रीडा आयोजन के क्षेत्र में तथा उत्तर पूर्वांचल में क्रीड़ा के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व लालन प्रसाद ग्वाला को उनके अभिन्न योगदान के लिए सर्वोत्तम क्रीडा संगठन पुरस्कार से सम्मानित किया। अध्ययन के क्षेत्र में भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व डॉन बॉस्को स्कूल के अध्यक्ष सुजीत तिग्गा को शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री साधन पुरकायस्थ ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। गोरिया नृत्य कला प्रशिक्षण व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लिए जाने पर श्रीयुक्त सत्यजीत बसु उर्फ जय को नृत्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया, स्वामी गुणसिंधु महाराज जी ने तत्पश्चात शिल्प कला भास्कर या अध्ययन गवेषणा व शिक्षादान के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई जाने पर डॉक्टर गणेश नंदी को कला रत्न पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। कार्यक्रम में चिकित्सा  व समाज सेवा के लिए समाजसेवी सोनाली चौधरी तथा महाराज जी ने डॉक्टर रंजन सिंह को कर्म रत्न पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रचार प्रसार के क्षेत्र में भूमिका निभाने के लिए सीएनएन चैनल के निर्देश जयजीत विश्वास को क्रिएटिव मीडिया पर्सनालिटी पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला संस्कृति की प्रचार प्रसार के लिए संतोष कुमार चंद को युवा संस्कृति रत्न पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। मंत्री परिमल शुक्लवैद ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। क्रीडा के क्षेत्र में अहम् भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व असम को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने पर फुटबॉलर अभिजीत देव  को क्रीडा रत्न पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। उनकी शारीरिक हालत नाजुक होने पर उनकी बहन डोला देव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। नाट्य जगत में अहम भूमिका निभाई जाने पर स्वर्गीय सिद्धार्थ शंकर पूरकायस्थ को उनकी पत्नी के हाथों नाइट रत्न पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा सेवी संगठन प्रयास को कोरोना काल एवं बाढ़ के दौरान अहम भूमिका पालन किए जाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रोमाइजिंग जर्नलिस्ट अवार्ड का सम्मान दिव्या चक्रवर्ती को मर्मस्पर्शी पत्रकारिता पुरस्कार 2024 से श्रीबास दास को तथा बेहतरीन एडिटिंग के लिए श्री अजीत पाल को मंत्री परिमल ने सम्मानित किया। पत्रकार हिफजुर रहमान को पत्रकारिता के जगत में उनके कर्मकांड के लिए पुष्प प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सक्षम छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया और विभिन्न भाषा गोष्ठी के कलाकारों ने हिंदी, बंगाली, असमिया, मणिपुरी, मिजो, कुकी, खासिया आदि समुदाय के लोगों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी पसंद किया। संवर्धन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मंत्री परिमल शुक्लवैद तथा प्रमुख अतिथि गुणसिंधु महाराज ने भागवत चैनल के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और हर साल ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की सेवा में जुड़े रहने के लिए भी प्रेरणा प्रदान की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल