फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को झटका, चार सीटों पर कांग्रेस की जीत तय

27 Views

शिमला, 4 जून – हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के छह उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। कांग्रेस ने छह में से चार सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल की ली है। तीन सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। इनमें कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं। हालांकि अभी तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं हुए हैं।

मतगणना के आंकड़ों के अनुसार सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रणनीत राणा 2174 मतों से आगे हैं। वहीं लाहुल स्पीति से कांग्रेस उम्मीदवार अनुराधा राणा 1786 मतों से आगे हैं। इसके अलावा गगरेट में कांग्रेस उम्मीदवार राकेश कालिया 7970 वोटों से आगे हैं। इन सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। सिर्फ चुनाव परिणाम की घोषणा होना बाकी है। वहीं धर्मशाला में भाजपा के सुधीर शर्मा 4673 मतों से और बडसर में भाजपा उम्मीदवार इंद्र दत लखनपाल 2441 मतों से आगे हैं। कुटलैहड विधानसभ में कांग्रेस के विवेक शर्मा भी 4272 मतों से आगे हैं। यहां मतगणना जारी है।

राज्य में 68 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 34 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस के चार उम्मीदवार उपचुनाव में जीत की ओर अग्रसर हैं। यदि यह जीत जाते हैं तो कांग्रेस बहुमत के 35 के आकंडे को आसानी से पार कर रही है, जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी। जिसके बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने इन सभी को उपचुनाव में टिकट दिया था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल