फॉलो करें

त्रिपुरा की जनता ने सीपीआईएम-कांग्रेस को किया खारिज: प्रदेश भाजपा

145 Views

अगरतला, 04 जून । त्रिपुरा में भाजपा के दो उम्मीदवार बिप्लप कुमार देव और कृति सिंह देवी देबबर्मा ने सीपीआईएम-कांग्रेस के इंडी गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है। मतगणना के रुझानों से उत्साहित प्रदेश भाजपा ने कहा कि त्रिपुरा की जनता ने सीपीआईएम-कांग्रेस को खारिज कर दिया है।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जनता ने सीपीआईएम और कांग्रेस को खारिज कर दिया। चुनाव नतीजों पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की जनता ने वोटिंग के जरिए प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है।

मतगणना के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी त्रिपुरा सीट नंबर 2 पर कृति सिंह देवी देबबर्मा को 7,67,642 वोट मिले हैं जबकि इंडी गठबंधन के सीपीआईएम उम्मीदवार राजेंद्र रियांग को 2,87,547 वोट मिले हैं। इस प्रकार कृति सिंह 4,80095 वोटों के अंतर से आगे हैं। इसके अलावा, पश्चिमी त्रिपुरा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब को 8,65,342 वोट मिले हैं और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व इंडी गठबंधन की ओ से कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा से 6,00,379 वोटों के अंतर से आगे हैं। साहा को 2,64,963 वोट मिले हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल