फॉलो करें

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हमारे परिधान हमारा सांस्कृतिक गौरव कार्यक्रम आयोजित निकाली रैली

43 Views
शिलचर- माहेश्वरी समाज की महिला और विभिन्न समाज महीलाओं ने अपने आज नरसिंह मदिंर तुलापट्टी में  माहेश्वरी महिला मडंल  सिलचर द्वारा  *हमारे परिधान  हमारा सांस्कृतिक गौरव* के तहत एक कार्यक्रम रखा जिसमें अध्यक्ष रेखा सारदा और कार्य सयोंजक सरोज राठी के साथ महेश्वरी समाज की महिला और विभिन्न समाज कि महिलाओं  ने अपने परम्परागत परिधान साड़ी पहन कर भाग लिया। सभी ने कहा आज से हम कोशिश करेंगे कि देवालय हो या कोई सांस्कृतिक उत्सव, बैठक जैसे कार्यक्रम में साड़ी पहन के आएं और अपनी नई पीढ़ी को भी उतसाहित करेंगे। ईसी कार्यक्रम के तहत नरसिंह मदिंर से एक रैली भी निकाली गई। नियमित रूप से जो महिलाएं साङी पहनती है उन्हें भी सम्मानित किया गया।  महेश्वरी महिला संगठन द्वारा सालभर धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वहीं अनेक राष्ट्रीय पर्वों पर भी अपनी क्षमता एवं भक्ति के अनुसार उपस्थिति दर्ज कराई जाती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल