फॉलो करें

16 फीट लंबे अजगर ने जिंदा महिला को निगला, पेट काटा तो उड़ गए ग्रामीणों के होश

59 Views

नई दिल्ली. इंडोनेशिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को अजगर ने पूरा निगल लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटकर महिला का शव निकाला गया।

दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी। बाद में उसके पति और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला के पति को उसका कुछ सामान मिला, जिसके चलते उसे अनहोनी का शक हुआ। ग्रामीणों ने इलाके की खोजबीन शुरू की तो एक 16 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट फूला हुआ था। मुखिया ने कहा कि इसके बाद गांव वाले अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने पेट काटना शुरू किया उन्हें सबसे पहले 45 साल की फरीदा का सिर दिखाई दिया। इसके बाद अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल