फॉलो करें

भारत विकास परिषद ने गुवाहाटी में योग दिवस मनाया

70 Views
गुवाहाटी 21 जून: भारत विकास परिषद मध्य गुवाहाटी शाखा विष्णुपुर द्वारा आज सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक योग दिवस मनाया गया। जिसमें अध्यक्ष राधेश्याम जी तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि करें योग रहें निरोग  की तर्ज पर योग को अनिवार्य रूप से दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। योग करने से  शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर स्वस्थ का सीधा असर हमारे मन पर पड़ता है। तभी हम अपने सारे कार्य  सुचारू रूप से कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, सचिव अभय घोषाल, सहसचिव के.एन. सिंह, विमल अग्रवाल, तनसुख राठी, भँवर लाल अग्रवाल, परमानंद गोयल, गायत्री देवी, नमिता शाह, विश्व हिंदू परिषद से सहसचिव सुशील शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उमानंद नगर के सम्पर्क प्रमुख विशाल खाखरा, धर्मचंद झा, नरेंद्र सोनी, रोशन सिंह, श्री चंद पारीक, गायत्री परिवार से पवन जाखड़  तथा संघ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
योगा का कार्यक्रम  तनसुख राठी और विशाल खाखरा ने करवाया। कार्यक्रम के समापन पर शांति पाठ तथा राष्ट्रीय गान हुआ। प्रेस की जानकारी मीडिया प्रभारी तनसुख राठी ने दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल