फॉलो करें

लखीमपुर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शैक्षिक पर्यवेक्षण को सम्पन्न

30 Views
लखीमपुर 23 जून- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय उत्तर लखीमपुर में श्री चंद्रशेखर आजाद उपायुक्त, महोदय (क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी संभाग) के द्वारा विद्वान प्राचार्यों के समूह और मुख्याध्यापक का आगमन हुआ। जिसमें श्री संजय सरकार प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 तेजपुर, श्री उमेशचंद्र मेश्राम प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मिसामरी,अशोक कुमार भुकल प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय दुमदुमा,श्री केदार सिंह प्राचार्य पीएम श्री सी. यू. तेजपुर क्रमांक 4,श्री प्रतीक मलिक मुख्याध्यापक केंद्रीय विद्यालय तेजपुर क्रमांक 1 का आगमन हुआ।अतिथियों को उत्तर लखीमपुर केंद्रीय के प्राचार्य महोदय श्री आमोद कुमार द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। और हरित पौधा देकर सम्मान किया गया। मनस्वी उपायुक्त महोदय द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद के दौरान जो प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों से उनका संवाद व्यावहारिक उदाहरणों से ओतप्रोत प्रेरणा पुंज था महोदय द्वारा दिए गए सुझाव निसंदेह विद्यार्थियों के अधिगम एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु गति मंत्र सिद्ध होगा।पर्यवेक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय के करकमलों द्वारा विद्यार्थियों के आवागमन हेतु नवनिर्मित टिन शेड का उद्घाटन किया गया, पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में नवीन संशोधनों और वस्तुओं विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन किया गया।
   पीएम श्री गतिविधियों एवं संसाधनों के अनुप्रयोग से उपायुक्त महोदय संतुष्ट हुए, महोदय ने समस्त विभागों का पर्यवेक्षण किया। और विद्यार्थियों उत्कृष्ट परिणाम हेतु प्रेरित अंत में उपायुक्त महोदय द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया।
पर्यवेक्षण को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों ने अपना पूरा योगदान दिया। श्रीमती नयना सैकिया,श्री विनोद कुमार, डॉ.परमानंद मिश्र, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री नयन सिन्हा, श्री अमरमणि त्रिपाठी,श्रीमती जया पातीर इत्यादि ने सफल बनाने में योगदान दिया।और पर्यवेक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल