फॉलो करें

मानव उत्थान  सेवा समिति द्वारा मानव धर्म आश्रम  शिलचर में  गुरुपूजा महोत्सव आयोजित 

121 Views
शिलचर 21 जूलाई: मानव उत्थान सेवा समिति  ने गुरु पूजा (गुरु पूर्णिमा) के उपलक्ष्य में  मानव धर्म  आश्रम   आशुतोष लेन सोनाई रोड शिलचर असम  में   गुरु पूजा महोत्सव का आयोजन किया।
गुरु पूजा महोत्सव  में बराक घाटी के दूर दराज  से  प्रेमी भक्तगण एंव जिज्ञासू भक्तों ने भाग  लिया। प्रात: 9 बजे से  10 बजे तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ, 10 बजे से  11 बजे तक  भोग आरती  हुआ।  तत्पश्चात  गुरु वंदना एंव  सुन्दर-सुन्दर  भजनों के द्वारा सत्संग कार्यक्रम  का शुभारंभ हुआ।
सत्संग  में  समाज सेवी राम उजागर दास, अवकाश प्राप्त  शिक्षक केशव साहु, अवकाश प्राप्त  पुलिस  सब इन्सपेक्टर चंद्रमोहन सिन्हा  एंव कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
सत्संग  में मानव धर्म आश्रम  प्रभारी महात्मा हिमानी बाई  जी नेअपने  सत्संग  विचार  रखते हुए  कहा कि मानव  जीवन  में गुरु का बहुत  बड़ा  महत्व  है चाहें वह भौतिक  गुरु हो या आध्यात्मिक  गुरु हों ।
बिना गुरु के हम अपने लक्ष्य  तक नहीं पहुंच  सकते हैं।
 इस लिए  कहा है कि –
गुरु बिनु होय कि ज्ञान, ज्ञान  होय कि वैराग बिनु ।
गवाही  वेद पुराण , सुख के लहही  हरि भक्तिबिनु।
इस  लिए  हमे गुरु आज्ञा में रह कर  गुरु सेवा के साथ-साथ  देश और  समाज  की सेवा करनी चाहिए।
पार्वती बाई  जी ने  अपने  सम्बोधन  में कहा कि आज का दिन यह याद दिलाता है कि  आज  गुरु महाराज  का पूजन  दर्शन अवश्य  करना चाहिए  क्योंकि हम गुरु महाराज  के ऋणी हैं ,उन्होंने  हमे ज्ञान  दिया है।
पार्वती बाई  जी ने सुन्दर-सुन्दर  भजनों से श्रद्धालुओं  भक्तों को मंत्रमुग्ध  कर दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल