फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिनसुकिया में तिरंगा दौड़, बाइक रैली का आयोजन

42 Views
     गांव गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई
तिनसुकिया,13 अगस्त- आगामी स्वतंत्रता दिवस के मध्यनजर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंश स्वरूप आज के तिनसुकिया शहर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गए।आज सुबह 7 बजे तिनसुकिया नगरपालिका कार्यालय के पास से तिरंगा दौर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ तिनसुकिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य राज्य के चाय जनजाति कल्याण एवं मंत्री संजय किसान द्वारा किया गया।इस तिरंगा दौर कार्यक्रम के दौरान अपने संक्षिप्त संबोधन में मंत्री संजय किसान ने कहा कि देश के इस पवित्र क्षण पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति श्रद्धा प्रदर्शन कर देश के प्रति प्रेम और दायित्व भाव लोगों के मन में जागृत होगा।इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किये जाने की बात कहते हुए उन्होंने सभी लोग से देश को प्रेम करने के साथ देश के लिए कुछ करने का संकल्प ग्रहण करने का आह्वान किया।तिनसुकिया नगरपालिका और तिनसुकिया जिला कीड़ा अधिकारी के संयुक्त आयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में शपथ पाठ वाक्य भी किया गया।इस तिरंगा दौर में मंत्री संजय किसान के साथ सैकड़ो छात्र-छात्राओ, खिलाड़ियों अलावे तिनसुकिया जिला विकास आयुक्त पवित्र कुमार दास,तिनसुकिया नगरपालिका के अध्यक्ष पवित्र गोगोई,तिनसुकिया जिला अतिरिक्त आयुक्त चिन्मय पाठक और तिनसुकिया जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा, जिला कीड़ा अधिकारी कौशल राजखोवा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अंश ग्रहण किया।तिनसुकिया शहर के जीएनबी रोड में स्थित तिनसुकिया नगरपालिका के कार्यालय के पास से आरंभ हुआ यह तिरंगा दौड़ कॉलेज तिनाली के पास स्थित  तिनसुकिया जिला क्रीड़ा संस्था के खेल मैदान में समाप्त हुआ। यहां मंत्री संजय किसान के साथ के साथ अन्य सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।इसके पश्चात  दिन के 11 बजे से तिनसुकिया जिला परिवहन विभाग के सौजन्य से एक बाइक रैली निकाली गई।तिनसुकिया बरगुड़ी तिनसुकिया जिला परिवहन विभाग के कार्यालय से निकाली गई इस बाइक रैली को मंत्री संजय किसान और तिनसुकिया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुये रवाना किया गया।इस बाइक रैली  ने शहर के मुख्य भ्रमण किया।
वही जिले की हर ग्राम पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।वही सदिया विकास क्षेत्र के अंतर्गत बरिजिया, सुनपुरा,बरहापजान,शांतिपुर और बुरहाबुढ़ी ग्राम पंचायत में हापजान विकास क्षेत्र के अंतर्गत हातिजान, बारेकुरी,बोगापानी और पानीखोवा ग्राम पंचायत में मार्गेरिटा विकास क्षेत्र के अंतर्गत एंथम, गोलाई और काकोपथार ग्राम पंचायत मे लेखापानी,टांगना,गुइजान,गोटोंग और बरगुरी,इटाखुली के लखीपाथर सहित कई ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस तरह,डिगबोई और दुमदुमा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई और प्रत्येक नगरपालिका कार्यालय के सामने राष्ट्रीय ध्वज की शुलभ मुल्य की दुकानें खोली गईं।इस तरह स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिनसुकिया जिले में एक उत्सव का माहौल है

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल