गुवाहाटी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, असम प्रदेश ने कामरूप (मेट्रो) जिला भाजपा के सहयोग से आज राजधानी के लताशिल खेल मैदान में आज देर शाम को एक मौन विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और नृशंस हत्या के विरोध में हजारों महिलाएं हाथों में मोमबत्ती लेकर लताशिल खेल मैदान में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने मांग की कि इस घटना के सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाये। भाजपा जिला अध्यक्ष तपन दास ने कहा कि रोगियों को जीवनदान देने, रोगियों की रक्षा करने वाले डाक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए ममता बनर्जी की सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए दोषियों को जल्द कड़ी सजा देने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन राज्य महिला मोर्चा की महासचिव पूरबी रॉय और रत्ना सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, सदस्य तथा प्रदेश के आमंत्रित पदाधिकारी एवं कामरूप (मेट्रो) जिला के सदस्यों ने हिस्सा लिया।