फॉलो करें

शब्दाक्षर अयोध्या साहित्योत्सव-2024 सोल्लास संपन्न

54 Views
कोलकाता/लखनऊ: शब्दाक्षर अयोध्या साहित्योत्सव 2024 सोल्लास संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि कोलकाता मुख्यालय वाली  रजिस्टर्ड हिंदी साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ द्वारा 20- 21- 22 सितम्बर को लखनऊ में देश के 110 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया साथ ही काव्य अनुष्ठित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वन्दना से हुई।
सभी सत्रों के प्रधान कार्यक्रम अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर बुद्धि नाथ मिश्र जी थे ,विशिष्ट  अतिथि संस्कृति मिश्र, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्दाक्षर’ रवि प्रताप सिंह एवं आयोजन प्रमुख संतोष ‘हिंदवी’ प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,की उपस्थिति में सम्मान समारोह सफलतापूर्वक  आयोजित किया गया। गीत, ग़ज़ल, कविता, की काव्य प्रस्तुतियों ने  समा बांध दिया। कार्यक्रम के प्रधान संचालक राजकुमार महोबिया एवं मंच व्यवस्थापक लखन ‘शब्दाक्षरी’ रहे प्रत्येक सत्र में एक अध्यक्ष एवं एक मंच संचालक नियुक्त थे। समारोह में पदाधिकारियों की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। जिनमें  संत कुमार बाजपेई की शिव छंद माला, निराला बच्चों का संसार, एवं इंद्रजीत चौधरी की कब्र ख्वाहिशों की प्रमुख थीं। पुस्तक लोकार्पण के बाद काव्य की ऐसी गंगा बही, जिसमें सभी मंत्र मुग्ध हो गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के राष्ट्र आभार के साथ समारोह का समापन हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल