फॉलो करें

भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक गुवाहाटी में होगा

12 Views

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (हि.स.)। भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ़), 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया गया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, और विज्ञान भारती के सहयोग से किया जा रहा है। इसका मकसद वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना, उपलब्धियों को स्वीकार करना और भारतीय लोगों में जागरूकता फैलाना है।शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की संगोष्ठियां, प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, ज्ञान-साझाकरण गतिविधियां, प्रौद्योगिकी शो के साथ कई रोचक कार्यक्रम होंगे। यह महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत साल 2015 में नई दिल्ली में हुई थी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल