फॉलो करें

शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ.बी.के. मल्लिक को नेल्सन मंडेला फेलोशिप अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

18 Views
एजेंसी समा. नई दिल्ली 5 अक्टूबर: शिक्षाविद, समाजसेवी  एवं लेखक डॉ.बी.के. मल्लिक को नेल्सन मंडेला फेलोशिप अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा लिखित पुस्तक ” हिंदू देवी देवता अवतार, पर्व त्योहार एवं उनके रहस्य” के लिए दिया गया है। यह सम्मान यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दिया गया है। यह सम्मान भारतीय संस्कृति की जानकारी के बारे में धार्मिक एवं पारंपरिक लेखन के क्षेत्र में मिला है यह सम्मान भारतवर्ष में  शिक्षा, स्वास्थ, व्यापार, कला नृत्य, साहित्य एवं अन्य क्षेत्र में योगदान देने वाले को दिया जाता है। डॉ. मल्लिक को यह सम्मान उनके द्वारा लिखित “हिंदू देवी देवता के अवतार, पर्व त्यौहार एवं रहस्य” नामक पुस्तक के लिए दिया गया।
 डॉ.बी. के. मल्लिक को इससे पहले लखनऊ के एक संस्था द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, इंडिया सोशल इंपैक्ट अवॉर्ड, ग्लोबल इंडिया अवॉर्ड,अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा गेस्ट ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।
डॉ. बी के मल्लिक पारंपरिक एवम धार्मिक लेख दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, असम, छत्तीसगढ़ सहित  देश के अनेक राज्यों से प्रकाशित होता है। इनका लेख बहुत ही रोचक एवं ज्ञानवर्धक होता है, जैसे “दीपावली में लक्ष्मी और गणेश की पूजा क्यों होता है, बालब्रह्मचारी हनुमान को कैसे हुआ विवाह, शारदीय दुर्गापूजा में नौ दिन ही क्यों पूजा होता है, शिवजी को बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है महत्वपूर्ण विषयों पर लेख होता है।
डॉ. बी के मल्लिक द्वारा लिखित पुस्तक “हिंदू देवी देवता के रहस्यमय सत्य” को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। लेखक के साथ साथ वे सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य करते है। वे कायस्थ प्रगति मंच एवं श्री चित्रगुप्त चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष है। उनका फ्री वैवाहिक वेबसाइट www.kayasthvivaah.com के नाम से चलता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल