फॉलो करें

पत्रकार ममता मिश्रा  नारी शक्ति प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित ।

28 Views
दुमदुमा , 7 प्रेरणा भारती 
 दुमदुमा निवासी  गुवाहाटी से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक “असम ट्रिब्यून ” की  वरिष्ठ पत्रकार  ममता मिश्रा को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित नारी शक्ति प्रेरणा पुरस्कार  से सम्मानित किया गया है । श्रीमती मिश्रा को यह पुरस्कार उनकी  प्रेरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान  किया गया है , जो दूसरों के लिए शक्ति और सशक्तिकरण की किरण के रूप में दिशा निर्देश प्रदान करती आ रही है।
             गुवाहाटी के उजान बाज़ार स्थित  विवेकानंद केंद्र में आज आयोजित  देवी शक्ति राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव  के दौरान  उन्हें यह पुरुसकर  प्रदान  किया गया। इस दौरान आयोजित  राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता और नारीत्व के उत्सव में असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दिल्ली, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश तथा  झारखंड सहित नौ राज्यों से 220 प्रतिभाशाली नर्तकियों ने भाग लिया।
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की महत एवं  उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड  की सदस्य डॉ. वैष्णवी नंद गिरि उपस्थित थीं।
            उल्लेखनीय पुरस्कार विजेताओं में संस्कृति में योगदान के लिए कोलकाता की डॉ. अनुराधा रॉय, शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम के लिए असम डाउनटाउन विश्वविद्यालय की डॉ. त्रिदिशा बयाम और बाल शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए झारखंड की चंदा भट्टाचार्य शामिल थीं।
        देवी शक्ति राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ने न केवल नृत्य के माध्यम से महिलाओं की शालीनता और शक्ति को प्रदर्शित किया , बल्कि उन लोगों को भी सम्मानित किया जो दूसरों को एक उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित और नेतृत्व करते हैं।
विदित हो कि ममता मिश्रा रुपाई साइडिंग निवासी दिवंगत सुभाष मिश्रा पुत्री तथा दुमदुमा के निवासी जननायक , समाजसेवी एवं अखिल असम छात्र संस्था के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय ललन सिंह की बहू तथा द इकोनॉमिक्स टाइम्स के सहायक  संपादक विकास सिंह की पत्नी है। श्रीमती मिश्रा  को नारी शक्ति प्रेरणा पुरस्कार मिलने से उनके परिजन सहित दुमदुमा तथा रुपाई साइडिंग के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल