फॉलो करें

एनसीपी नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या:2 गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के शामिल होने का शक

342 Views

एनसीपी नेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या:2 गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के शामिल होने का शक

एजेंसी समाचार मुंबई, 13 अक्टूबर: मुंबई के कूपर अस्पताल में NCP (अजित गुट) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के शव का पोस्टमॉर्टम शुरू हो गया है। 5 डॉक्टर्स की टीम पोस्टमॉर्टम कर रही है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है। आज रात 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने बाबा पर फायरिंग करने वाले 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के शामिल होने की आशंका है। शूटर्स ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट में शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर पहुंचे थे।

घटना में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आने के बाद एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। घर के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है। सलमान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी।

बाबा सिद्दीकी को बेटे के ऑफिस के सामने 3 गोलियां मारीं मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास शनिवार रात करीब 9.30 बजे बाबा अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकले थे। तभी एक कार से तीन शूटर बाहर आए और फायरिंग शुरू कर दी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने दो बंदूकों से 6 राउंड फायरिंग की।

इनमें बाबा को 3 गोलियां लगीं। 2 गोलियां उनके पेट और 1 सीने पर लगी। दो गोलियां उनकी कार पर भी लगीं। बाबा के साथ मौजूद शख्स के पैर में भी एक गोली लगी। बाबा को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने देर रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी एक साथ घर जाने के लिए ऑफिस से निकले थे, लेकिन तभी जीशान को एक फोन आया और वे ऑफिस में अंदर चले गए। हमलावरों ने दोनों की साथ में हत्या का प्लान बनाया था।

हमले के वक्त स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। मौके पर CCTV भी नहीं लगे थे। सिद्दीकी की कार बुलेटप्रूफ थी, फिर भी बुलेट शीशे में घुसी। माना जा रहा है कि हमलावरों के पास 9.9mm की एडवांस्ड पिस्टल थी। सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। उन्हें Y लेवल की सुरक्षा भी मिली थी। फिर भी उनके साथ कॉन्स्टेबल नहीं थे।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी गई है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक मामले की जांच कर रहे हैं। CM एकनाथ शिंदे ने बताया कि दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का है। तीसरा आरोपी फरार है।

मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बांद्रा स्थित उनके आवास मकबा हाइट्स के बाहर सन्नाटा पसरा है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात हैं। आसपास की सभी दुकानों को बंद करा दिया है।

कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बाबा सिद्दीकी के शव को अंतिम दर्शन के लिए मकबा हाइट्स ले जाया जाएगा। शाम करीब 7 बजे मकबा हाइट्स में मगरिब की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद रात 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में बाबा को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या चौंकाने वाली घटना है। यह भयावह घटना महाराष्ट्र में पूरी तरह ध्वस्त कानून-व्यवस्था को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए।

बाबा की हत्या के बाद एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। घर के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। गिरफ्तार 2 आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले 25-30 दिनों से इस इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनो आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे। सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्धकी पर गोली चलाने से पहले तीनों वहीं पर इंतजार भी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि इन्हें स्थानीय सपोर्ट भी मिला था। कोई और भी था जो आरोपियों को जानकारी मुहैया करवा रहा था।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने रविवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उधर, पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमों का गठन किया है। पुलिस लॉरेंस गैग के एंगल से भी जांच कर रही। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ भी हो सकता है। सिद्दीकी के साथ उनके दोस्त और एक्टर सलमान को भी धमकियां मिल रही हैं।

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन बोले- बाबा सिद्दीकी की हत्या बहुत दुखद है। वे वरिष्ठ नेता थे और एनडीए में थे। बांद्रा इलाके में उनका बड़ा नाम था। वे बिहार के रहने वाले थे। मुंबई में उन्होंने बड़ा नाम कमाया था। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक फरार है। शिवसेना-बीजेपी के राज में कोई भी हत्या करके बच नहीं सकता। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तामनी ने ने कहा- उन्हें 12 अक्टूबर को रात 9:30 बजे NHRC इमरजेंसी में लाया गया। उनकी हालत बहुत खराब थी। उनकी पल्स नहीं चल रही थी। दिल की धड़कने भी बंद हो चुकी थीं। उनका बहुत खून बह चुका था। उन्हें तुरंत ही आइसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें होश में लाने के लिए बहुत कोशिश की गई, लेकिन हम उन्हें होश में नहीं ला पाए। रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा- यह बहुत दुखद घटना है। वे लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल