फॉलो करें

दुमदुमा की धर्मपरायण महिला बिबन डेका की मृत्यु से अंचल में शोक की लहर।

16 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 17 अक्टूबर  :-  दुमदुमा डेली बाजार के विजया बेकरी के स्वत्वाधिकारी स्वर्गीय शम्भूराम डेका की पत्नी नगर के आजाद रोड , गंगाधर रोड की निवास की धर्मपरायण  महिला  बिबन डेका (92 वर्ष)का वृद्धावस्था के कारण कल रात करीबन 9-15 बजे निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर से  दुमदुमा अंचल के साथ उनके पैतृक गांव नलबाड़ी जिला के पांडुला गांव और ससुराल के गड़पोटत गांव में भी शोक की लहर फ़ैल गई। वह दुमदुमा असमिया पूजा और नाट्य मंदिर समिति और दुमदुमा नामघर की महिला समाज की सक्रिय सदस्य थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्र प्रकाश डेका ,  असम साहित्य सभा की केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य, दुमदुमा शाखा साहित्य सभा के सचिव , प्रमुख लेखक , पत्रकार तथा  समाजसेवी देवेन डेका एवं मुकुल (मनि) डेका , तीन  बहुएं और एक विवाहिता पुत्री जंवाई सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।  उनकी मृत्यु पर दुमदुमा असमिया पूजा और नाट्य मंदिर समिति , दुमदुमा नगरा नाम संघ , दुमदुमा नामघर , दुमदुमा शाखा साहित्य सभा , दुमदुमा प्रेस क्लब , दुमदुमा वरिष्ठ नागरिक संस्था, लेखिका समारोह की दुमदुमा शाखा, दुमदुमा क्रीड़ा संस्था , दुमदुमा रामधेनु महिला चरा ,  शंकरी कला-कृषि विकास मंच , एलोरा विज्ञान मंच की दुमदुमा शाखा, दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू उत्सव समिति , आजाद रोड काली मंदिर समिति , दुमदुमा शिव मंदिर समिति , वारिवयर की दुमदुमा आंचलिक समिति , रामकृष्ण सेवाश्रम, दुमदुमा रोटरी क्लब , असम विज्ञान समिति  दुमदुमा शाखा ,  लायंस क्लब आफ दुमदुमा टी सिटी , दुमदुमा दुर्गाबाड़ी, आदि  ने  श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । आज सुबह दुमदुमा श्मसान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल