फॉलो करें

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों ने किया सीटों  का बंटवारा, भाजपा 68 पर लोजपा 1सीट पर चुनाव लड़ेंगी 

242 Views
अनिल मिश्रा रांची 18 अक्टूबर: झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका में रहे भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने इस बार हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़कर फेंकने और पांच साल बाद झारखंड में अपनी सत्ता में काबिज होने के लिए आज अपनी सहयोगी दलों के साथ सीटों का बंटवारा कर लिया।
 इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सीटों का ऐलान कर दिया है। 68,10,2,1 फॉर्मूले पर मुहर लगी है।भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जदयू को 2 सीटें मिली हैं।जबकि लोजपा को 1 सीट देने पर सहमति बनी है।इस दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमाऔर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर सीटों से चुनाव लड़ेगी. जदयू, पश्चिमी सिंहभूम और तमाड़ से लड़ेगी। और वहीं राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ रहे चतरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा चुनाव लड़ेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल