फॉलो करें

बराक घाटी से कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

174 Views

संजय किसान ने मंत्रीमंडल से दिया इस्तीफा

एजेंसी समाचार गुवाहाटी, 5 दिसंबर: कैबिनेट फेरबदल से पहले संजय किसान ने मंत्रालय छोड़ दिया। उनके इस्तीफे के कुछ मायने हैं। 7 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होगा। इससे पहले उन्होंने खुद ही इस्तीफा दे दिया। संजय किसान चाय जन विकास मंत्री थे। समझा जा रहा है कि अपेक्षाकृत युवा और चाय जनगोष्ठी के दुमदुमा से विधायक रूपेश ग्वाला को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए मुख्यमंत्री ने संजय किसान से इस्तीफा लिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वशर्मा ने 7 दिसंबर को कैबिनेट फेरबदल की घोषणा की है। किसान तिनसुकिया सीट से निर्वाचित हुए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।
बराक घाटी से कौशिक राय और कृष्णेंदु पाल होंगे मंत्रिमंडल में शामिल
मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों के नाम की घोषणा भी कर दी हैं। मंत्रिमंडल में चार नए चेहरे को शामिल किया जा रहा है। जिसमें बराक घाटी के कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल के अलावा दुमदुमा के विधायक रुपेश ग्वाला और विधायक प्रशांत फुकन को शामिल किया जा रहा है। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में संतुलन साधने का भी प्रयास किया है। नए लोगों को मौका देने के साथ-2 जाति जानगोष्टी के प्रतिनिधित्व का भी पुरा ध्यान रखा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल