फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा पहुंचेंगे अगरतला, एनईसी की के सत्र में लेंगे हिस्सा

122 Views

गुवाहाटी, 21 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) का 72वां पूर्ण सत्र पहली बार त्रिपुरा में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री और एनईसी के अध्यक्ष अमित शाह इस ऐतिहासिक सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को अगरतला के प्रमुख स्थलों, उज्जयंत पैलेस और प्रज्ञा भवन, का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अंतिम निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष एनईसी का 72वां पूर्ण सत्र त्रिपुरा में आयोजित हो रहा है। इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं, जिसमें उज्जयंत पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम शामिल है। मुख्य सत्र प्रज्ञा भवन में होगा।

इस सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर पूर्व के राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल भाग लेंगे। सत्र के दौरान क्षेत्रीय विकास और मौजूदा तथा प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, उत्तर पूर्वी-स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि यह त्रिपुरा के लिए गर्व का क्षण है। इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तर पूर्व के विकासात्मक पहल तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।

त्रिपुरा में एनईसी का आयोजन न केवल क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि यह राज्य की क्षमता और प्रगति को भी उजागर करेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल