फॉलो करें

श्रीराम सेवा समिति की तरफ से भव्य श्रीराम उत्सव संपन्न

397 Views
एजेंसी संवाददाता मुंबई, 24 जनवरी: श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर विक्रोली स्थित रामभजन कंपाउंड में भव्य सुंदर कांड का पाठ एवं भजन-संध्या के रूप श्रीराम उत्सव 22 जनवरी को मनाया गया। जिसमें सत्य सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन जोशी गुरुजी, लोकेंद्र ओझा,  गोविंद भाई ज्ञानेंद्र शुक्ला, राजकुमार पांडे, सूर्यकुमार तिवारी, पवन प्रजापति, अशोक शुक्ला, दिनेश पाण्डे, डॉ. सुधाकर पाटिल, राजा मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रभु श्री रामचंद्र जी का आशीर्वाद लिया।
भजन गायक सतेंद्र पांडे और उनकी टीम ने अपने मधुर आवाज से सारे माहौल को राम मय कर दिया। समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने हिंदुओं को एकजुट होने का आवाहन किया। मोहन जोशी श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रथम शिष्य हैं। प्रदीप चौहान, गौरव शुक्ला, विशाल जाधव, सुनील चौहान, आशीष सोनार, अमित थापियाल, विमल वर्मा, शंकर भोईर, राम गुईन, योगेश सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। यह जानकारी श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप शुक्ला (बाबा बजरंगी) ने दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल