फॉलो करें

सन् 2025 में तुला राशि का वैदिक राशिफल

182 Views
तुला LIBRA
(र, री, रु, रे, रो, ता, ति, तू, ते)

शुभरंग? सफेद,
शुभ अंक? 6
शुभधातु? चाँदी,
शुभरत्न? हीरा व ओपल,
शुभदिन? शुक्रवार,
इंष्ट? सन्तोषीमाता (अथवा कुलदेवी जो भी हो) का व्रत व पूजन करे,
शुभमास? चैत्र व ज्येष्ठ,
मध्यममास? आषाढ़, श्रावण,
शुभ तारीख? 6, 15, 24,
भाद्रपद, आश्विन, पौष, माघ व फाल्गुन, अशुभमास? वैशाख, कार्तिक व मार्गशीर्ष ।
व्यक्तित्व? अन्वेषक, खोजी, मास्टर माइंड,
सकारात्मक तथ्य? आत्म विश्वासी, आकर्षक वाणी,
नकारात्मक तथ्य? ईर्ष्या, घमण्ड, अति धूर्तता,

वायु तत्व प्रधान इस राशि का स्वामी शुक्र है इसके कारण ग्रह बुध, शुक्र और शनि माने गए हैं। चित्रा, स्वाति और विशाखा इस राशि के नक्षत्र हैं। चित्रा नक्षत्र के देव त्वाशत्व और स्वामी मंगल हैं। इस नक्षत्र के जातक शौकीन मिजाज होते हैं। एक साथ अनेक विषयों में शौक होने के कारण किसी विशेष विषय में ध्यान फोकस नहीं कर पाते। इनमें चंचलता बहुत होती है। सफलता की उम्मीद तो ये बहुत करते हैं लेकिन उसके लिए उतनी दिमागी मेहनत नहीं करते। स्वाति नक्षत्र के देव वायु और स्वामी राहू हैं। इस राशि के जातकों में एकाग्रता और सफल होने के भरपूर गुण पाए जाते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले काफी भाग्यवान होते हैं। विशाखा नक्षत्र के देव इंद्र-अग्नि हैं और स्वामी गुरु हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले अधिकतर दुविधा में रहते हैं और इनके मन में विरोधाभासी विचार चलते रहते हैं।

तुला राशि पर शुक्र का आधिपत्य होने के कारण इस राशि के जातकों को बनने-संवरने, संगीत, चित्रकारी और बागवानी जैसे शौक होते हैं। इन जातकों का शरीर दुबला-पतला और अच्छे गठन वाला होता है। मुस्कान मोहक होती है। एक बार मित्र बना लें तो हमेशा के लिए अच्छे मित्र सिद्ध होते हैं। इनकी खूबी यह होती है कि वे विवादों को बड़ी कुशलता से निपटाते हैं और संघर्ष व टकराव की स्थिति से बचने के लिए स्वयं को निष्पक्ष रखते हुए बड़ी चतुराई से अपनी बात कहते हैं। निष्पक्ष तर्क करने के लिए अगर कूटनीति का सहारा लेना पड़े या समझौते का रास्ता बनाना पड़े तो भी गुरेज नहीं करते और अपनी बौद्धिक क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करना जानते हैं। हालांकि, स्वयं अपने लिए तुरन्त निर्णय नहीं ले पाते और अनिर्णय की स्थिति में रहते हैं।

ये अपने नफा-नुक्सान के बारे में सोचने में ज्यादा वक्त लगाते हैं। हालांकि, विपरीत सैक्स के प्रति तुला जाति वाले जल्दी आकर्षित होते हैं लेकिन जीवनसाथी बनाने का निर्णय लेते समय काफी सावधान रहते हैं और बहुत सोच-विचार करते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इस राशि के लोग निर्णय लेने से डरते हैं और इसलिए हर बात के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं। ये अकेलेपन से काफी घबराते हैं और इसलिए कई बार परख किए बिना ये लोगों से जुड़ जाते हैं। इससे कई बार उनका गलत रिश्तों से सामना होता है।

तुला राशि के लड़के अपने रिश्ते को लेकर काफी ईमानदार होते हैं। हालांकि, ये अपने साथी पर हावी रहते हैं लेकिन अगर इनका साथी इन पर रौब जमाए तो यह इनको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता। ये चाहते हैं कि हमेशा सौंदर्य इनके आसपास रहे। हालांकि, ये चेहरे से ज्यादा लोगों के दिल की खूबसूरती पर मर मिटते हैं।

यह भी कहा जाता है कि तुला राशि वाले जातक किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये कलाकार, सौंदर्योपासक व स्नेहिल होते हैं। व्यवहारिक भी होते हैं और इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं।

स्वास्थ्य? वर्ष के शुरुआती महीने आपके स्वास्थ्य के लिये बेहतरीन रहेंगे। व्यस्तता के कारण आपको थकान महसूस होगी। यात्राओं के दौरान आप कई बार कठिनाई महसूस कर सकते हैं। जिन लोगों को कोरोना जैसी बीमारियों की समस्या पहले हो चुकी है उन्हें प्राणायाम और अपनी जीवनशैली में सुधार कर लेना चाहिये। मई से सितम्बर महीने के बीच लीवर के रोगियों को कुछ समस्या हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को जुलाई के बाद ज्यादा विशेष देखभाल करनी चाहिये। एनीमिया और थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

आर्थिक स्थिति? इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। अटके हुये धन के वापस मिलने के योग बन रहे हैं। सम्पत्ति के मामलों में आपको बड़ा लाभ होगा। लेकिन कुछ मामले उलझने की सम्भावना भी बन रही है। अवैध माध्यमों से धन कमाने से बचें। वर्ष के मध्य में शेयर मार्केट में निवेश में नुकसान हो सकता है। आप वर्ष के दूसरे भाग में विलासिता के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। जुलाई से नवम्बर के बीच पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों की समस्या दूर होगी। आपकी आय के लिये वर्ष की अन्तिम तिमाही बेहतरीन रहेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक? इस वर्ष आपको कई व्यर्थ के विवादों में उलझना पड़ सकता है। वर्ष का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। घर में कई शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। इसके लिये फरवरी-मार्च बेहद शुभ रहेगा। 4 फरवरी को गुरु के मार्गी होने से परिवार को लेकर कई पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन आपको जून के बाद अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ेगा। 18 मई के बाद राहु का आपके पञ्चम भाव में गोचर आपकी सामाजिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। बच्चों की संगत का विशेष ध्यान रखें।

प्रणय जीवन? वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा। आप छोटी-छोटी बातों को सम्वाद के माध्यम से आसानी से सुलझा लेंगे। लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल्स विवाह को लेकर योजना बना सकते हैं। आप अपने रिश्तों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। फरवरी मास में अपने प्रेमी को गिफ्ट दे सकते हैं। जुलाई के महीने में आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये, इससे आप रिश्तों को बचा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अक्टूबर के बाद प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी पर न थोपें।

शिक्षा और करियर? वर्ष की प्रथम तीन महीनो में फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यो में बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब में आपको कठिन कार्य सौंपे जा सकते हैं। उच्चाधिकारी आपकी योग्यता का परीक्षण करने का प्रयास करेंगे। कृषि सम्बन्धी कारोबार में अच्छी पैदावार से आर्थिक लाभ होगा। राहु के पञ्चम भाव में गोचर के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा में बदलाव आने की सम्भावना बन रही है। यदि किसी नये कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। अन्यथा उसे बीच में छोड़ने का विचार भी मन में आयेगा। अक्टूबर के बाद शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधा दूर होगी।

उपाय (1)? प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का सुबह-शाम पाठ करें।

उपाय (2) ? अपने जन्मदिन पर सुपात्र व्यक्ति को रंगदार कम्बल का दान करना शुभ होगा।

(2) ? शुक्रवार का विधिवत् व्रत रखना, कन्यापूजन करके मिष्ठान्न सहित दक्षिणा भेंट करें।

(3) ? नवरात्रों में श्रीदुर्गा-सप्तशती का विधिपूर्वक पाठ करना शुभ होगा।

〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️?〰️〰️

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल