फॉलो करें

दुमदुमा में असम गांव रक्षी संगठन का 76वां केंद्रीय स्थापना दिवस संपन्न ।

138 Views
दुमदुमा कॉलेज प्रांगण से एक विशाल सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 जनवरी : असम असम गांव रक्षी संगठन  का 76वां केंद्रीय स्थापना दिवस के  दूसरे दिन आज दुमदुमा कॉलेज खेल मैदान में आरंभ हुआ। राज्य के नागरिकों को सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका पालन कर रहे असम गांव रक्षी संगठन के 76 वा स्थापना दिवस के अवसर पर 76 झंडोत्तोलन के साथ आज दूसरे दिन असम के विभिन्न जगह से आए सांस्कृतिक समूहों के साथ धुबड़ी, बक्सा माजुली, डिमा हासो, गोलाघाट ,हैलाकंदी, होजाई, जोरहाट, करीमगंज आदि के प्रतिनिधियों ने अंश ग्रहण किया। इस राज्यिक अधिवेशन में राज्य के विभिन्न जगहों के सभी भागों से 130 महिलाओं समेत प्राय 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक आकर्षक मेले का आयोजन किया गया जिसमें अनेक आत्म सहायक समूहों द्वारा संचालित किया गया।
सांस्कृतिक शोभायात्रा में राज्य के श्रम और चाय जनजाति श्रमिक कल्याण एवं गृह मामलों के मंत्री रुपेश ग्वाला , तिनसुकिया के विधायक संजय किसान और सांसद प्रदान बरुआ ने भाग लिया। दोपहर में आयोजित आम सभा में  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल, जिले के विधायक, गृह विभाग के सचिव विश्वजीत पेगू, जिला आयुक्त स्वप्निल पाल, उत्तर पूर्व संमंडल के पुलिस महानिरीक्षक सत्यराज हाजरिका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल