फॉलो करें

दानापुर रेलवे  मंडल की सौ वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

83 Views
अनिल मिश्र/ पटना, 01 फरवरी: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर रेलवे मंडल की सौ वर्षों की शानदार यात्रा को मनाने के लिए एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में दानापुर रेलवे मंडल के इतिहास, उपलब्धियों, विकास यात्रा, और सेवाओं को बेहद आकर्षक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में “ऑनरिंग द पास्ट”, “सेलेब्रेटिंग द प्रजेंट” और “इंस्पायरिंग द फ्यूचर” शीर्षक से तीन भागों में प्रेरणादायक वीडियो भी प्रस्तुत किए गए।
महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि, आज का यह अवसर हमारे लिए गर्व, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। दानापुर  रेलवे मंडल की राष्ट्रसेवा में सौ वर्षों की यात्रा को मनाते हुए हम इसके अद्वितीय योगदान और सफलताओं को याद कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा, “दानापुर मंडल ने भारतीय रेलवे में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और इसने भारतीय रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह मंडल न केवल रेलवे की प्रगति का गवाह रहा है, बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक विकास का भी अहम हिस्सा रहा है। सौ वर्षों की यात्रा में इस मंडल ने यात्री सुविधाओं, संरक्षा मानकों और माल परिवहन में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।
महाप्रबंधक ने दानापुर मंडल द्वारा आधुनिक तकनीकों को अपनाने, डिजिटलाइजेशन, पर्यावरण संरक्षण, और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, हमने स्टेशनों का पुनर्विकास, ट्रेन संचालन में कुशलता और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की हैं।महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों के समर्पण और कठिन परिश्रम को भी सराहा, जिनके योगदान के कारण दानापुर मंडल निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य न केवल अपनी वर्तमान उपलब्धियों को बनाए रखना है, बल्कि नए कीर्तिमान स्थापित करना है। रेलवे को और अधिक यात्री-केंद्रित, पर्यावरण अनुकूल और अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित बनाना हमारा दृढ़ संकल्प है।
उन्होंने अंत में कहा कि दानापुर मंडल का लक्ष्य भविष्य में रेलवे को हरित ऊर्जा, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाना है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल