फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा का 56वां जन्मदिन भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

156 Views

शिलचर: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा का 56वां जन्मदिन शनिवार शाम को भाजपा की कछार जिला समिति द्वारा शिलचर के गांधीबाग पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष चर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के असम प्रदेश सचिव कनाद पुरकायस्थ, कछार जिला समिति के अध्यक्ष रूपम साहा, उपाध्यक्ष अमिय कांति दास, अमिताभ राय, चामिली पाल, बसुदेव शर्मा, मानवेन्द्र भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य नेता मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के असम प्रदेश सचिव कनाद पुरकायस्थ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम निरंतर विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में राज्य को देश के मानचित्र पर एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

कछार जिला समिति के अध्यक्ष रूपम साहा ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं, ठीक उसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा असम के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार असम में एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जो हर वर्ग के कल्याण के लिए एक समग्र सोच के साथ कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कछार जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में रूपम नंदी पुरकायस्थ, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमितेश चक्रवर्ती, शিউली धर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कछार जिला समिति के उपाध्यक्ष गोपाल कांति राय ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल