फॉलो करें

खेल महारण के काछाड़ जिला स्तरीय फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल 10 फरवरी को

218 Views

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 8 फरवरी : लखीपुर सम-जिला के लबाक खेल मैदान में खेल महारण के काछाड़ जिला स्तरीय फुटबॉल और कबड्डी खेल चल रहा हैं। आज कबड्डी खेलों में अंडर 16 स्तर में 84 लड़के और 71 लड़कियाँ प्रतियोगिताओं में भाग लिया ।इसके अतिरिक्त अंडर 20 स्तर में 82 लड़के और 83 लड़कियाँ भाग लिया । कुल 320 खिलाड़ियों ने आज के प्रतियोगिताओं में भाग लिया। आज का नोक आउट प्रतियोगिता प्रथम सेमीफाइनल तक खेला गया। आज अंडर 20 पुरुषों के प्रथम सेमीफाइनल प्रतियोगिता में शिलचर विधानसभा दल ने लखीपुर विधानसभा दल को पराजित कर फाइनल में अपना जगह बना ली। इधर अंडर 20 महिलाओं के वर्ग में उधारबंद विधानसभा दल ने सोनाइ विधानसभा दल को पराजित किया। दुसरा सेमीफाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा। दुसरा सेमीफाइनल प्रतियोगिता में पुरुषों का प्रतियोगिता सोनाई और काठीघोड़ा विधानसभा दलों के बीच खेला जाएगा। महिलाओं का दुसरा सेमीफाइनल शिलचर और काठीघोड़ा विधानसभा दलों के बीच खेला जाएगा।

महिला अंडर 16 स्पर्धा में धोलाई विधानसभा,दल ने लखीपुर विधानसभा दल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इधर पुरुषों का अंडर 16 वर्ग में शिलचर विधानसभा दल ने सोनाई विधानसभा दल को परास्त कर फाइनल में अपना जगह बनाने में सफल हुए। 10 फरवरी को मैदान में दो स्पर्धाओं फुटबॉल और कबड्‌डी का फाइनल मैच होगा। अंडर 17 महिला फुटबॉल फाइनल मुकाबला लखीपुर विधानसभा और धोलाई विधानसभा दल के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुरुषों का अंडर 17 फाइनल मुकाबला शिलचर और बड़खोला विधानसभा के,बीच खेला जाएगा। साथ ही 20 उर्ध वर्ग पुरुषों का फाइनल लखीपुर और बड़खोला विधानसभा के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला और खेल महारण जिला स्तरीय समापन समारोह में में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जयंत मल्ल बरुआ और मंत्री कौशिक राय उपस्थित रहेंगे। जिला खेल पदाधिकारी और खेल महारण समन्वयक ई. प्रेमकांत सिंह ने आज पत्रकारों को उक्त जानकारी दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल